बिहार बोर्ड मैट्रिक इंटर सेटअप परीक्षा रुटीन जारी 2025
इंटर- मैट्रिक : सेंट-अप परीक्षा 19 नवंबर से, 75 प्रतिशत उपस्थिति वाले ही दे सकेंगे परीक्षा
(बिहार बोर्ड) ने इंटर व मैट्रिक परीक्षा 2026 के लिए सेंट-अप परीक्षा की तिथि जारी कर दी है। इंटर की सैद्धांतिक परीक्षा 19 से 26 नवंबर के बीच होगी। वहीं प्रायोगिकी परीक्षाएं 27 से 29 नवंबर के बीच होगी। मैट्रिक की सेंट-अप परीक्षा 19 से 22 नवंबर के बीच होगी। मैट्रिक की प्रायोगिक परीक्षा 24 नवंबर को आयोजित होगी। 75% उपस्थिति नहीं होने पर परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया जाएगा।
Bihar Board Sent Up Exam 2025
मैट्रिक सेंट-अप परीक्षा का परिणाम 2 दिसंबर की अवधि में जमा करना होगा। 2026 की परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए सूचीकृत नियमित, स्वतंत्र एवं क्वालिफाइंग कोटि के विद्यार्थियों के लिए यह परीक्षा संस्थान स्तर पर आयोजित होगी। पूवर्वती, कंपार्टमेंटल या सुधार कोटि के विद्यार्थियों को सेंट-अप परीक्षा में नहीं शामिल होना है।
Matric Inter Sent-Up Exam 2025
परीक्षा दो पाली में होगी पहली पाली की परीक्षा 9:30 से 12:45 और दूसरी पाली की परीक्षा 2 बजे से 5:15 बजे तक चलेगी। शुरुआत के 15 मिनट प्रश्न पत्र को पढ़ने और सम्झने के लिए दिए जाएंगे
Bihar Board class 10th 12th Sent Up Pratical Exam 2025
इंटर की 26 तक संस्थान स्तर पर परीक्षा होगी प्रायोगिक परीक्षाएं 27 से 29 नवंबर तक होगी
Bihar Board Class 12th Sent Up Exam Routine 2025

Bihar Board 10th Sent Up Exam Routine 2025

Bihar Board – यदि कोई विद्यार्थी Sent-up परीक्षा में शामिल नहीं होते हैं अथवा अनुत्तीर्ण (FAIL) हो जाते हैं तो वैसे विद्यार्थी वार्षिक परीक्षा, 2026 में सम्मिलित होने से वंचित हो जाएंगे।
