5 February 12th Geography Answer Key 2026
| Subject | Geography |
| Exam Date | 5.2.2026 |
| Bihar Board | 12th Annual Exam 2026 |
| WhatsApp Channel | Join Now |
| YouTube Channel | Click Here |
परीक्षा पैटर्न: परीक्षा में 100 अंक (सैद्धांतिक) के पेपर होंगे, जिसमें 50% वस्तुनिष्ठ (Objective) और 50% Subjective प्रश्न होंगे। 100 प्रश्नों में से केवल 50 प्रश्नों का उत्तर देना होगा।
Bihar Board
इन्टरमीडिएट वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित होनेवाले सभी परीक्षार्थियों के लिए समिति द्वारा जारी प्रवेश पत्र एवं परीक्षा संचालन के लिए निर्गत मार्गदर्शिका में स्पष्ट निदेश है कि “प्रथम पाली के परीक्षार्थी को परीक्षा प्रारंभ होने के समय पूर्वाह्न 09:30 बजे से 30 मिनट पूर्व अर्थात् पूर्वाह्न 09:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली के परीक्षार्थी को द्वितीय पाली की परीक्षा प्रारंभ होने के समय अपराह्न 02:00 बजे से 30 मिनट पूर्व अर्थात् 01:30 बजे तक ही परीक्षा भवन में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। विलम्ब से आने वाले परीक्षार्थी को परीक्षा भवन में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी ।
Class 12th Geography Question Answer Key 2026
SET-I
| 1.A | 16.C | 31.C | 46.C | 61.B |
| 2.A | 17.A | 32.D | 47.B | 62.A |
| 3.C | 18.C | 33.D | 48.B | 63.C |
| 4.D | 19.D | 34.A | 49.C | 64.A |
| 5.B | 20.D | 35.C | 50.B | 65.A |
| 6.A | 21.C | 36.C | 51.B | 66.B |
| 7.B | 22.D | 37.D | 52.C | 67.B |
| 8.C | 23.A | 38.D | 53.A | 68.B |
| 9.D | 24.D | 39.A | 54.A | 69.A |
| 10.A | 25.B | 40.C | 55.D | 70.B |
| 11.A | 26.B | 41.C | 56.C | |
| 12.A | 27.B | 42.B | 57.C | |
| 13.D | 28.D | 43.C | 58.D | |
| 14.B | 29.A | 44.C | 59.D | |
| 15.D | 30.B | 45.C | 60.D |
Download Subjective Pdf
1. मानव भूगोल को परिभाषित कीजिए।
मानव भूगोल: यह भौतिक पर्यावरण और मानवीय जगत के बीच संबंधों का अध्ययन है। रेडजेल के अनुसार, “मानव भूगोल मानव समाजों और धरातल के बीच संबंधों का संश्लेषित अध्ययन है।”
2. जनसंख्या परिवर्तन के दो घटकों के नाम लिखिए।
जनसंख्या परिवर्तन के घटक: (i) जन्म दर, (ii) मृत्यु दर, (iii) प्रवास।
3. लिंग-अनुपान कैसे मापा जाना है?
लिंग-अनुपात मापन: प्रति हजार पुरुषों पर स्त्रियों की संख्या को लिंग अनुपात कहते हैं।
4. मानव विकास सूचकांक से आप क्या समकते हैं?
मानव विकास सूचकांक (HDI): यह स्वास्थ्य, शिक्षा और संसाधनों तक पहुँच के आधार पर देशों की प्रगति मापने का एक सांख्यिकीय सूचकांक है।
5. विस्तृत वाणिज्य अनाज कृषि की किन्हीं चार फसलों के नाम लिखिए।
विस्तृत वाणिज्य अनाज कृषि की फसलें: गेहूँ, मक्का, जौ और राई।
6. कच्चे मालों के आधार पर उद्योगों को वर्गीकृत कीजिए।
कच्चे माल के आधार पर उद्योग: (i) कृषि आधारित, (ii) खनिज आधारित, (iii) रसायन आधारित, (iv) वन आधारित, (v) पशु आधारित।
7. चार पंचम क्रियाकलापों का उल्लेख कीजिए।
चार पंचम क्रियाकलाप: उच्चतम स्तर के निर्णय लेने वाले, नीति निर्धारक, वैज्ञानिक अनुसंधान और कानूनी सलाहकार।
8. स्वेज नहर किन दो निकटवर्ती पत्तनों को जोड़ती है?
स्वेज नहर: यह उत्तर में पोर्ट सईद और दक्षिण में पोर्ट स्वेज को जोड़ती है।
9. विश्व व्यापार संगठन का मुख्य उद्देश्य क्या है ?
विश्व व्यापार संगठन (WTO) का उद्देश्य: अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को उदार बनाना, नियमों का निर्धारण करना और सदस्य देशों के बीच व्यापार विवादों को सुलझाना।
10. ग्रामीण अधिवासों के किन्हीं चार प्रतिरूपों का उल्लेख कीजिए।
ग्रामीण अधिवास प्रतिरूप: रैखिक प्रतिरूप, आयताकार प्रतिरूप, वृत्ताकार प्रतिरूप और तारे के आकार का प्रतिरूप।
11. कायिक घनत्व क्या है?
कायिक घनत्व: कुल जनसंख्या और कुल कृष्य (खेती योग्य) भूमि के अनुपात को कायिक घनत्व कहते हैं।
12.2011 की जनगणना के अनुसार भारत में प्रमुख व्यावसायिक संवर्ग क्या है?
भारत में प्रमुख व्यावसायिक संवर्ग (2011): कृषक, खेतिहर मजदूर, घरेलू औद्योगिक श्रमिक और अन्य श्रमिक।
13. निवल बोया गया क्षेत्र तथा सकल बोया गया क्षेत्र में अन्तर स्पष्ट करें।
अन्तर: निवल बोया गया क्षेत्र वह भूमि है जिस पर फसलें उगाई व काटी जाती हैं। सकल बोया गया क्षेत्र में एक वर्ष में एक से अधिक बार बोए गए क्षेत्र को निवल क्षेत्र में जोड़ दिया जाता है।
14. भारत के चार मध्यकालीन नगरों के नाम लिखिए।
मध्यकालीन नगर: दिल्ली, जयपुर, आगरा और लखनऊ।
15. भारत के चार लौह अयस्क उत्पादक राज्यों के नाम लिखिए।
लौह अयस्क उत्पादक राज्य: ओडिशा, छत्तीसगढ़, कर्नाटक और झारखंड।
16. भारत के चार प्रमुख नाभिकीय ऊर्जा केन्द्रों के नाम लिखें।
नाभिकीय ऊर्जा केन्द्र: तारापुर (महाराष्ट्र), रावतभाटा (राजस्थान), कलपक्कम (तमिलनाडु) और नरोरा (उत्तर प्रदेश)।
17. परिवहन के तीन प्रमुख प्रकारों के नाम बताएँ।
परिवहन के प्रकार: स्थल परिवहन, जल परिवहन और वायु परिवहन।
18. भारत की किन्ही चार खरीफ फसलों के नाम लिखिए।
खरीफ फसलें: चावल, मक्का, कपास और जूट।
19. भारत के पश्चिमी तट पर अवस्थित चार पन्तनों के नाम लिखिए।
पश्चिमी तट के पत्तन: कांडला, मुंबई, मर्मगाओ और कोच्चि।
20. मुक्त आकाश नीति क्या है ?
मुक्त आकाश नीति (Open Sky Policy): निर्यात को बढ़ावा देने के लिए विदेशी एयरलाइनों को भारत से माल ले जाने की अनुमति देने वाली नीति।
21. रोपण कृषि की विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
रोपण कृषि की विशेषताएँ: विशाल आकार के खेत, अधिक पूँजी निवेश, वैज्ञानिक विधियाँ और एक-फसली कृषि।
22. जनांकिकीय संक्रमण सिद्धान्त की विवेचना कीजिए।
जनांकिकीय संक्रमण सिद्धान्त: यह समाज के उच्च जन्म/मृत्यु दर (खेतिहर अवस्था) से निम्न जन्म/मृत्यु दर (औद्योगिक अवस्था) में बदलने की प्रक्रिया को समझाता है।
23. अन्तरराष्ट्रीय व्यापार में उत्तरी अटलांटिक समुद्री मार्ग के महत्त्व की विवेचना कीजिए।
उत्तरी अटलांटिक मार्ग: यह विश्व का व्यस्ततम जलमार्ग है जो औद्योगिक रूप से विकसित उत्तरी अमेरिका और पश्चिमी यूरोप को जोड़ता है। इसे ‘बड़ी ट्रंक लाइन’ भी कहते हैं।
24. भारतीय कृषि की समस्याओं की विवेचना कीजिए।
भारतीय कृषि की समस्याएँ: मानसून पर निर्भरता, निम्न उत्पादकता, जोतों का छोटा आकार और ऋणग्रस्तता।
25. भारत के आर्थिक विकास में सड़कों की भूमिका का वर्णन कीजिए।
सड़कों की भूमिका: ये ‘द्वार से द्वार’ तक सेवा प्रदान करती हैं, कृषि मंडियों को शहरों से जोड़ती हैं और त्वरित परिवहन सुनिश्चित कर आर्थिक विकास को गति देती हैं।
