Bihar Board Class 12 Hindi Chapter 1 Question Answer

Bihar Board Class 12 Hindi Chapter 1 Question Answer 

Hello Student इस पोस्ट के माध्यम से कक्षा 12वीं के हिन्दी पाठ 1 के क्वेश्चन आंसर दिया गया है जो फाइनल के लिए महत्वपूर्ण है 

12th Hindi Chapter 1-( बातचीत)

            लेखक – बालकृष्ण भट्ट

जन्म: 23 जून 1844                          निधन – 20 जुलाई 1914

निवास स्थान: इलाहाबाद (प्रयागराज), उत्तर प्रदेश

माता पिता: पार्वती देवी एवं बेनी प्रसाद भट्ट 

 

 

लेखक परिचय बालकृष्ण भट्ट (1844- 1914)

जीवन-परिचय: हिन्दी के प्रारंभिक युग के प्रमुख पत्रकार, निबन्धकार तथा हिन्दी के आधुनिक आलोचना के प्रवर्तकों में अग्रगण्य बालकृष्ण भट्ट का जन्म 23 जून, सन 1844 ई. के दिन हुआ इनके पिता का नाम बेनी प्रसाद भट्ट था जो एक व्यापारी थे तथा माता का नाम पार्वती देवी था जो एक सुसंकृत महिला थी। इन्होंने ही बालकृष्ण भट्ट के मन में अध्ययन की रुचि जगाई। भट्ट जी का निवास स्थान इलाहाबाद, उत्तरप्रदेश था। इन्होंने प्रारंभ में संस्कृत का अध्ययन किया तथा सन् 1867 में प्रयाग के मिशन स्कूल में एंट्रेंस की परीक्षा दी। ये सन् 1869 से 1875 तक प्रयाग के मिशन स्कूल में अध्यापन में कार्यरत रहे।

 

सन् 1885 में प्रयाग के सी.ए, वी. स्कूल में संस्कृत का अध्यापन किया। सन् 1888 में प्रयाग की कायस्थ पाठशाला इंटर कॉलेज में अध्यापक नियुक्त हुए, किन्तु अपने उग्र स्वभाव के कारण इन्हें नौकरी छोड़नी पड़ी और फिर ये लेखन कार्य में लग गए। पिता के निधनोपरांत इन्हें विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। इन्होंने भारतेन्दु हरिश्चन्द्र की प्रेरणा से सन् 1877 में ‘हिन्दी प्रदीप’ नामक मासिक पत्रिका निकालनी प्रारंभ की और इसे 33 वर्षों तक निकालते रहे। इन्होंने घोर आर्थिक संकटों से जूझते हुए हिम्मत से काम लिया और साहित्य के बालकृष्ण भट्ट का निधन 20 जुलाई, सन् 1914 के दिन हुआ,

रचनाएँ: बालकृष्ण भट्ट की प्रमुख रचनाएँ निम्नलिखित हैं

 

उपन्यास-रहस्य कथा, नूतन ब्रह्मचारी, गुप्त वैरी, सौ अजान एक सुजान, रसातल यात्रा, उचित दक्षिणा, हमारी घड़ी, सद्भाव का अभाव।

प्रहसन-जैसा काम वैसा परिणाम, नई रोशनी का विषय, आचार विडंबन आदि । निबंध लगभग 1000 निबन्ध जो कि हिन्दी साहित्य की अनमोल धरोहर है। ‘भट्ट निबन्ध माला’ नाम से दो खंडों में प्रकाशित एक संग्रह | इसके अतिरिक्त सन् 1881 में की गई वेदों की युक्तिपूर्ण समीक्षा तथा सन् 1886 में लाला श्रीनिवास दास के ‘संयोगिता स्वयंवर’ की आलोचना।

 

Objective Question 

 

1. बालकृष्ण भट्ट की रचना निम्न में से कौन है ?

(A) बातचीत

(B) जूठन

(C) रोज

(D) प्रगीत और समाज

 

2. बातचीत के जरिये भाप बनकर क्या बाहर निकल जाता है ?

(A) ईर्ष्या

(B) द्वेष

(C) मवाद या धुआँ

(D) क्लेश

 

3. बालकृष्ण भट्ट की माता का क्या नाम है ?

(A) सुशीला देवी

(B) रजनी देवी

(C) पार्वती देवी

(D) सविता देवी

 

4. निबंध लेखन की दृष्टि से भारतेंदु युग कैसा था ?

(A) उर्वर

(B) अनुपयोगी

(C) प्रगतिशील

(D) प्रतिगामी

 

5. ‘बातचीत’ शीर्षक निबंध के अनुसार जो कुछ मवाद रहता है, वह भाप बनकर निकल पड़ता है। कैसे?

(A) बहस करके

(B) झगड़ा करके

(C) बातचीत के जरिए

(D) हँसने से

 

6. ‘जैसा काम वैसा परिणाम’ किस लेखक द्वारा रचित प्रहसन है?

(A) रामधारी सिंह ‘दिनकर’

(B) जयप्रकाश नारायण

(C) बालकृष्ण भट्ट

(D) मोहन राकेश

 

7. बालकृष्ट भट्ट के पिता का क्या नाम था?

(A) देनी प्रसाद भट्ट

(B) बेनी प्रसाद भट्ट

(C) टेनी प्रसाद भट्ट

(D). सैनी प्रसाद भट्ट

 

8. ‘दमयंती स्वयंवर’ किस लेखक की रचना है?

(A) चन्द्रधर शर्मा गुलेरी

 (B) मलयज

(C) बालकृष्णभट्ट

(D) भगत सिंह

 

9. बालकृष्ण भट्ट की रचना बातचीत क्या है?

(A) एकांकी

(B) कहानी

(C) यात्रा संस्मरण

(D) ललित निबंध

 

10. बालकृष्ण भट्ट किस युग के निबंधकार थे?

(A) प्रसाद युग

(B) भारतेंदु युग

(C) द्विवेदी युग

(D) स्वातंत्र्योत्तर युग

 

11. मनुष्य की बातचीत का उत्तम तरीका क्या है?

(A) विद्वतापूर्ण बात करना

(B) तर्कपूर्ण बात करना

(C) भीड़ से बात करना

(D) अवाक् होकर अपने से बातचीत करना

 

12. ‘संवाद’ में सबसे महत्त्वपूर्ण क्या है?

(A) तर्क

(B) जिज्ञासा

(C) आत्मीयता

(D) प्रवाहपूर्ण भाषा

 

13. बालकृष्ण भट्ट का जन्म हुआ था-

(A) 23 जून, 1884 को

(B) 23 जून, 1844 को

(C) 20 जुलाई, 1902 को

(D) 18 दिसम्बर, 1834 को

 

14. ‘संयोगिता स्वयंबर’ रचना है-

(A) बालकृष्ण भट्ट की

(B) प्रतापनारायण मिश्र की

(C) श्रीनिवास दास की

(D) मैथिलीशरण गुप्त की

 

15. ‘बातचीत’ शीर्षक निबंध के अनुसार-रस का समुद्र किनकी बातचीत में उमड़ा चला जाता है ?

(A) दो हम सहेलियाँ की बातचीत में

(B) दो पुरुषों की बातचीत में

(C) दो बच्चों की बातचीत में

(D) दो मूर्खा की बातचीत में

 

16. ‘वाद विवाद संवाद’ क्या है ?

(A) आलोचनात्मक निबंधों की पुस्तक

(B) कविता संग्रह

(C) कहानी संग्रह

(D) नाट्य संग्रह

 

17. बालकृष्ण भट्ट ने कौन-सा मासिक पत्र निकाला था?

(A) प्रताप

(B) कर्मवीर

(C) हिंदी प्रदीप

(D) ज्योत्सना

 

18. ‘बातचीत’ किस विद्या की रचना है?

(A) आलोचना

(B) गीत

(C) शोध

(D) निबंध

 

19. राबिंसन कूसो ने 16 वर्ष के उपरांत किसके मुख से एक बात सुनी?

(A) फ्राइडे के

(B) सन्डे के

(C) एडीसन के

(D) स्टील के

 

20. ‘बातचीत’ शीर्षक निबंध के निबंधकार है-

(A) जयप्रकाश नारायण

(B) मोहन राकेश

(C) नामवर सिंह

(D) बालकृष्ण भट्ट

 

21. बातचीत के माध्यम से बालकृष्ण भट्ट क्या बतलाना चाहते

(A) बातचीत की शैली

(B) भाषण की शैली

(C) संवाद की शैली

(D) इनमें से कोई नहीं

 

22. भट्टजी को किसने अँगरेजी साहित्य के एडीसन और स्टील की श्रेणी में रखा है?

(A) हजारी प्रसाद द्विवेदी

(B) डॉ० नगेंद्र

(C) रामचंद्र शुक्ल

(D) रामविलास शर्मा

 

23. बालकृष्ण भट्ट का निवास स्थान कौन-सा है?

(A) लखनऊ, उत्तरप्रदेश

(B) इलाहाबाद, उत्तरप्रदेश

(C) मथुरा, उत्तरप्रदेश

(D) वाराणसी, उत्तरप्रदेश

 

24. बालकृष्ण भट्ट ने किस पत्रिका का सम्पादन किया?

(A) आर्यावर्त्त

(B) हुँकार

(C) हिंदी प्रदीप

(D) पंजाब केसरी

 

25. बालकृष्ण ने ‘हिंदी प्रदीप’ नामक मासिक पत्रिका निकालना कब प्रारम्भ किया?

(A) 1877

(B) 1888

(C) 1890

 D. 1894

 

26. बालकृष्ण भट्ट के पिता पेशे से क्या थे ?

(A) चिकित्सक

(B) व्यापारी

(C) शिक्षक

(D) समाजसेवी

 

27. कौन-सा उपन्यास बालकृष्ण भट्ट द्वारा रचित है?

(A) मैला आँचल

(B) गोदान

(C) सौ अजान एक सुजान

D. अंतराल 

 

28. नाटक के प्रारम्भ में मंगल पाठ को क्या कहा जाता है?

(A) भजन

(B) नांदी पाठ

(C) मंगलाचरण

(D) आरती

 

29. रॉबिंसन क्रूसो को कब तक मनुष्य का मुख देखने को नहीं मिला?

(A) 10 वर्ष तक

(B) 12 वर्ष तक

(C) 16 वर्ष तक

(D) 18 वर्ष तक

 

30. ‘बोलने से ही मनुष्य के रूप का साक्षात्कार होता है। यह किसने कहा?

(A) एडीसन

(B) बेन जानसन

(C) स्पेंसर

(D) मिल्टन

 

31. ‘असल बातचीत सिर्फ दो व्यक्तियों में ही हो सकती है।’ यह किसका मत है?

(A) एडीसन

(B) बेन जानसन

(C) मिल्टन

(D) स्पेंसर

 

32. एडीसन के अनुसार असल बातचीत कितने लोगों के बीच हो सकती है?

(A) दो

(B) तीन

(C) चार

(D) पाँच

 

33. बातचीत से मन किस प्रकार का हो जाता है?

(A) क्रोधपूर्ण

(B) भारी और बोझिल

(C) हल्का और स्वच्छ

(D) इनमें से कोई नहीं

 

34. किसके न होने से सृष्टि गूँगी प्रतीत होती है?

(A) श्रवणशक्ति

(B) . वाक्शक्ति

(C) दिव्यशक्ति

(D) स्मरणशक्ति

 

35. ‘आर्ट ऑफ कनवरसेशन’ कहाँ के लोगों में सर्वाधिक प्रचलित है?

(A) अफ्रीका के

(B) भारत के

(C) यूरोप के

(D) कनाडा के

 

36. बालकृष्ण किस काल के रचानाकार है 

(A) आदिकाल

(B) भक्तिकाल

(C) रीतिकाल

(D) आधुनिक काल

 

Thank you 
RK EXPERT STUDY

By Raju Sir

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top