Class 10th Social Science Vvi Subjective Question 2026

Class 10th Social Science Vvi Subjective Question 2026

 

1. इटली, जर्मनी के एकीकरण में ऑस्ट्रिया की भूमिका क्या थी?

उत्तर- इटली तथा जर्मनी के एकीकरण में आस्ट्रिया सबसे बड़ी बाधा थी। एकीकरण के पीछे मूलतः राष्ट्रवादी भावना थी और आस्ट्रिया का चांसलर ‘मेटरनिख’ घोर प्रतिक्रियावादी था उसने इटली तथा जर्मनी में एकीकरण हेतु होने वाले सभी आन्दोलनों अथवा प्रयासों को दबाया। मेटरनिख की दमनकारी नीति के प्रतिक्रिया स्वरूप इटली तथा जर्मनी की जनता में राष्ट्रवाद की भावना बढ़ती गई।

आस्ट्रिया में मेटरनिख के पतन के बाद इटली तथा जर्मनी के लोगों ने एकीकरण के मार्ग का सबसे बड़ी बाधा समाप्त हुआ देख पुनः भारी उत्साह के साथ एकीकरण का प्रयास किया और अंततः सफलता पायी।

 

2. सर्वहारा वर्ग किसे कहते हैं?

उत्तर – समाज का वह लाचार वर्ग जिसमें गरीब किसान, कृषक मजदूर, सामान्य मजदूर, श्रमिक एवं आम गरीब लोग शामिल हो उसे सर्वहारा वर्ग कहते हैं। इस वर्ग के लोगों के पास बुनियादी चीजें भी उपलब्ध नहीं होतीं। घनी वर्ग इस वर्ग को उपेक्षित नजरों से देखते हैं।

 

3. असहयोग आन्दोलन प्रथम जनांदोलन था। कैसे?

उत्तर – 1920 ई० में गाँधीजी के नेतृत्व में चलाया गया असहयोग ‘आन्दोलन इस मायने में प्रथम जन-आन्दोलन था कि इससे पूर्व के सभी आन्दोलन आर्थिक या सामाजिक आधार पर किसी वर्ग-विशेष के द्वारा अपने हितों की रक्षा अथवा पूर्ति के लिए चलाये गये थे जबकि असहयोग आन्दोलन के कार्य ऐसे थे कि हर तरह के लोग इसमें अपना योगदान कर सकें। जैसे— सरकारी उपाधियों एवं अवैतनिक पदों का त्याग, सरकारी और अर्द्धसरकारी उत्सवों का बहिष्कार, सरकारी स्कूलों एवं कॉलेजों का बहिष्कार, सरकारी न्यायालयों का बहिष्कार, विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार आदि। जनता ने अपने-अपने स्तर के अनुरूप इन कार्यक्रमों में योगदान दिया और असहयोग आन्दोलन को जन-आन्दोलन का रूप प्रदान किया।

 

 

 

 

4.औद्योगीकरण ने मजदूरों की आजीविका को किस तरह प्रभावित

किया?

अथवा, , उद्योग के विकास ने किस प्रकार मजदूरों को प्रभावित किया? उन पर पड़ने वाले प्रभावों पर आपकी क्या राय है?

उत्तर—औद्योगीकरण के फलस्वरूप बड़े-बड़े कारखाने स्थापित हुए जिसके समक्ष छोटे उद्योग टिक नहीं सके। सामाजिक भेद-भाव की शुरूआत हो गई। औद्योगीकरण ने मजदूरों की आजीविका को इस तरह नष्ट-भ्रष्ट कर दिया कि उनके पास दैनिक उपयोग की वस्तुओं को खरीदने के लिए धन नहीं रहा। अब मजदूर और बेरोजगार कारीगरों ने झुंड बनाकर घूमना शुरू किया और मशीनों को तोड़ने में लग गये। अपनी स्थिति में सुधार की अपेक्षा उन्होंने आन्दोलनों को शुरू किया। इससे वर्ग संघर्ष की शुरूआत हुई।

 

5.स्लम पद्धति की शुरुआत कैसे हुई? अथवा, स्लम से आप क्या समझते हैं? इसकी शुरूआत क्यों और कैसे हुई?

उत्तर—छोटे, गंदे और अस्वास्थ्यकर स्थानों में जहाँ फैक्ट्री मजदूर निवास करते थे वैसे आवासीय स्थलों को ‘स्लम’ कहा जाता है। औद्योगीकरण के फलस्वरूप बड़े-बड़े कारखाने स्थापित हुए जिसमें काम करने के लिए बड़ी संख्या में गाँवों से मजदूर पहुँचाने लगे। वहाँ रहने के कोई व्यवस्था नहीं थी। मजदूर कारखाने के निकट रहें, इसलिए कारखानों के मालिकों ने उनके लिए छोटे-छोटे तंग मकान बनवाए। जिसमें सुविधाएँ उपलब्ध नहीं थीं। इन मकानों में हवा, पानी तथा रोशनी तथा साफ-सफाई की व्यवस्था भी नहीं थी।

6. भूमंडलीकरण के भारत पर प्रभावों को स्पष्ट करें।  

 उत्तर- भूमंडलीकरण का प्रभाव भारत पर व्यापक रूप से पड़ा। इसके फलस्वरूप भारत में रोजगार के अवसर बढ़े हैं। भारत में अनेक बहुराष्ट्रीय कम्पनियों का आगमन हुआ जो विभिन्न तरह के उपभोक्ता सामग्रियों का उत्पादन करती हैं अथवा सेवा क्षेत्र में कार्य कर रही हैं। भूमण्डलीकरण के फलस्वरूप शिक्षा एवं स्वास्थ्य के बेहतर विकल्प उपलब्ध हुए हैं। हम इसके उत्पादों का उपभोग कर रहे हैं। भूमंडलीकरण के कारण भारत में भी लोगों के जीवन स्तर में काफी सुधार आया है। उनका जीवन सुविधापूर्ण हुआ है।

 

 

 

7. विश्व बाजार किसे कहते हैं? 

उत्तर- विश्व बाजार उन स्थलों के बाजारों को कहते हैं जो विश्व के अनेक देशों की वस्तुएँ आमलोगों के खरीदने के लिए उपलब्ध कराती हों जैसे—भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई ।

 

8. आर्थिक संकट से आप क्या समझते हैं

उत्तर—अर्थतन्त्र में आनेवाली वैसी स्थिति जब उसके तीनों आधार कृषि, उद्योग तथा व्यापार का विकास अवरूद्ध हो जाए, जिससे लाखों लोग बेरोजगार हो जाएँ, बैंकों और कम्पनियों का दिवाला निकल जाए तथा वस्तु और मुद्रा दोनों की बाजार में कोई कीमत न रह जाए, आर्थिक संकट कहलाती है।

 

9. पाण्डुलिपि क्या है? इसकी क्या उपयोगिता है?

उत्तर—हस्तलिखित पुस्तक को पाण्डुलिपि कहते हैं। छापाखाना के विकास से पहले हस्तलिखित पांडुलिपियों को तैयार करने की पुरानी तथा समृद्ध परम्परा थी। पाण्डुलिपि काफी नाजुक, पुरानी, महँगी तथा दुर्लभ होती है। ये आम जनता के पहुँच के बाहर थीं। छापाखाना के विकास के पहले पाण्डुलिपि ही पुस्तक का कार्य करती थी। पाण्डुलिपि हमारे पूर्वजों के दुर्लभ ज्ञान का अक्षुण्ण भंडार थीं। इनका अध्ययन करके आसानी से ज्ञान प्राप्त किया जा सकता है।

 

10.रूसी क्रांति के किन्हीं दो कारणों का वर्णन करें।

उत्तर- रूसी क्रान्ति के दो महत्वपूर्ण कारण निम्नलिखित थे— (1) जार की निरंकुशता एवं अयोग्य शासन – (यद्यपि 19वीं सदी के मध्य

में राजतंत्र की शक्ति सीमित की जा चुकी थी। रूसी राजतंत्र अपना विशेषाधिकार छोड़ने को तैयार नहीं था । जार निकोलस द्वितीय राजा के दैवी अधिकारों में विश्वास रखता था। जार की अफसरशाही अस्थिर और नेतृत्व अकुशल थी। गलत सलाहकारों के कारण जार की स्वेच्छाचारिता बढ़ती गई और जनता की स्थिति बद से बदतर होती गई।

 

(2) कृषक के रूप में मजदूरों की दयनीय स्थिति-रूस की बहुसंख्यक जनता कृषक थी जो अपने छोटे-छोटे खेत पर पुराने ढंग से खेती करती थी। दयनीय आर्थिक स्थिति में भी वे करों के बोझ से दबे हुए थे। मजदूरों को कम मजदूरी में अधिक काम करना होता था। अपनी माँगों के समर्थन में वे हड़ताल भी नहीं कर सकते थे। उन्हें कोई राजनैतिक अधिकार प्राप्त नहीं था । इस प्रकार रूसी जनता की बदहाली ही क्रान्ति का मुख्य कारण थी।

 

 11. गुटेनबर्ग ने मुद्रणयंत्र का विकास कैसे किया?

उत्तर-गुटेनबर्ग ने अपने ज्ञान और अनुभव से टुकड़ों में बिखरी मुद्रण कला को एकत्रित और संघटित कर टाईपों के लिए पंच, मेट्रिक्स, मोडल आदि बनाने पर योजनाबद्ध ढंग से काम शुरू किया। मुद्रा बनाने हेतु उसने सीसा, टिन और बिस्मिथ का उचित अनुपात में मिश्रित कर एक मिश्रधातु ढूँढ़ निकाला।

 

12. संघीय शासन की दो विशेषताएँ बताएँ।

उत्तर- (i) संघीय शासन व्यवस्था के अन्तर्गत दो स्तर की सरकारें होती हैं— केन्द्रीय एवं क्षेत्रीय स्तर। (ii) अलग-अलग स्तर की सरकारें एक ही नागरिक समूह पर शासन करती हैं।

13. लैंगिक असमानता क्या है?

उत्तर—लिंग के आधार पर समाज में महिलाओं व पुरुषों में जो असमानता पायी जाती है उसे लैंगिक असमानता कहते हैं। यह असमानता सामाजिक आर्थिक राजनीतिक व अन्य क्षेत्रों में पाई जाती है।

14. ग्राम पंचायतों के प्रमुख अंग कौन-कौन हैं?

उत्तर— ग्राम पंचायत के प्रमुख चार अंग हैं। इनके नाम हैं- (i) ग्राम सभा

(ii) मुखिया (iii) ग्राम रक्षा दल एवं (iv) ग्राम कचहरी ।

15. संघ राज्य का अर्थ बताएँ ।

उत्तर—जब सत्ता का विभाजन केन्द्रीय, राज्य या क्षेत्रीय स्तर एवं स्थानीय सरकारों के बीच वितरित कर दिया जाता है तो वह संघीय राज्य कहलाता है किन्तु सर्वोच्च सत्ता केन्द्र के पास होती है।

16. सत्ता की साझेदारी लोकतंत्र में क्या महत्त्व रखती है?

उत्तर- लोकतंत्र शासन-प्रणाली में जनता का, जनता के लिए तथा जनता के द्वारा शासन होता है। जिस शासन व्यवस्था में राजनैतिक साझेदारी हो, वह अत्यन्त ही सशक्त प्रणाली है। यह हिस्सेदारी की व्यवस्था जिस शासन व्यवस्था में की जाती है लोकतंत्रात्मक शासन व्यवस्था कहलाती है। गैर लोकतांत्रिक सरकारें (जैसे एक दलीय शासन प्रणाली, राजशाही या तानाशाही जैसी , स्थितियाँ) सभी को सत्ता में साझेदारी, सभी नागरिकों के लिए सत्ता की व्यवस्था में विश्वास नहीं रखती। ऐसी शासन प्रणाली प्रायः आन्तरिक सामाजिक समूहों में व्याप्त मतभेदों, विभिन्नताओं एवं अन्तरों की या तो अनदेखी करती हैं या इन्हें कुचल कर रख देती हैं। लोकतंत्रात्मक शासन व्यवस्था ही सामाजिक विभाजनों

17. ‘चिपको आंदोलन’ के मुख्य उद्देश्य क्या हैं?

 उत्तर – उत्तराखण्ड के दो-तीन गाँवों से प्रारम्भ हुए इस आन्दोलन की शुरूआत ‘अंगू’ के पेड़ काटने के मुद्दे पर हुआ। ग्रामीणों को खेती भूमि में विकास के लिए अंगू वृक्ष काटने की अनुमति को राज्य सरकार ने खारिज कर दिया। वहीं सरकार ने खेल का सामान बनाने वाली कम्पनी को अंगू वृक्षों को काटने का ठेका दे दिया। इसी मुद्दे ने ‘चिपको आन्दोलन’ को जन्म दिया। इस आन्दोलन ने आर्थिक शोषण से जुड़े अन्य मुद्दों को भी अपने उद्देश्यों में शामिल कर लिया । आन्दोलन का उद्देश्य था जल, जंगल और जमीन पर एकमात्र नियंत्रण स्थानीय लोगों का हो। स्थानीय भूमिहीन वनकर्मियों ने आर्थिक मुद्दा उठाया एवं न्यूनतम मजदूरी की गारन्टी माँगी। बाहरी ठेकेदारों द्वारा स्थानीय निवासियों को दिए जाने वाले शराब के कारण शराबी बन रहे लोगों की शराबखोरी पर महिलाओं ने आवाज उठाई। परिणाम स्वरूप आन्दोलन के कारण अगले 15 वर्ष तक वनों की कटाई पर सरकार ने रोक लगा दी 

18. दल-बदल कानून क्या है?

उत्तर— भारत एक बहुदलीय लोकतांत्रिक राष्ट्र है। निर्वाचित प्रतिनिधि अपने हित या अन्य किसी कारण से अपने दल को छोड़कर अन्य दल में मिल जाता है, तो यह क्रिया उस निर्वाचित सदस्य के संदर्भ में दल-बदल कहलाएगा। दल-बदल शक्ति संतुलन को बिगाड़ता है, सरकार को अस्थायी एवं भयभीत बनाए रखता है।

1985 ई० में राजीव गाँधी के नेतृत्व वाली सरकार ने दल-बदल विरोधी अधिनियम संसद में लाया। पारित अधिनियम दल विरोधी कानून बना। यदि किसी पार्टी से निर्वाचित सदस्यों का एक-तिहाई भाग अलग होता है तो यह दल-बदल नहीं कहलाएगा। एक नये दल का गठन माना जाएगा। यदि दल-बदल की घटना में एक-तिहाई से कम निर्वाचित सदस्य हैं तो यह दल-बदल माना जाएगा। दल बदलने वाले निर्वाचित प्रतिनिधि की सदस्यता विधायिका से समाप्त कर दी जाती है।

 

 

 

19. राजनीतिक दल की परिभाषा दें।

उत्तर- राजनैतिक दल लोकतंत्र के व्यावहारिक पक्ष को अमलीजामा पहनाने में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। राजनैतिक दल सामान्यतः व्यक्तियों का एक ऐसा समूह है जिसका सामान्य उद्देश्य सत्ता की प्राप्ति है अर्थात् इसका उद्देश्य होता है राजनैतिक कार्यकलाप को करना और कराना। राजनैतिक क्रियाकलापों में दल के सदस्य मतदान करते या कराते हैं। चुनाव लड़ते या लड़ाते हैं, नीतियाँ एवं कार्यक्रम का निर्धारण करते या कराते हैं। यदि विचारों में मूल रूप से भिन्नता आ जाती है तो व्यक्ति को दल छोड़ना पड़ता है। सत्ता प्राप्ति तथा सत्ता को प्रभावित करने हेतु राजनैतिक दल अपनी-अपनी नीतियाँ एवं कार्यक्रम तैयार करते हैं।

20. आर्थिक नियोजन क्या है? इसके मुख्य उद्देश्य क्या हैं?

उत्तर—आर्थिक नियोजन का अर्थ राष्ट्र की प्राथमिकताओं के अनुसार देश के संसाधनों का विभिन्न विकासात्मक क्रियाओं में प्रयोग करना है। इस प्रकार अर्थव्यवस्था के लिए उपलब्ध संसाधनों का ऐसा नियोजन, समन्वय एवं उपयोग है जिनसे हम समयबद्ध कार्यक्रम के अन्तर्गत पूर्व निर्धारित सामाजिक एवं आर्थिक उद्देश्यों को प्राप्त कर डालते हैं।

उद्देश्य — (i) भारत में व्याप्त गरीबी, निर्धनता को समाप्त करना। (ii) शिक्षा के गुणवत्ता में सुधार लाना। (iii) प्रति व्यक्ति आर्थिक आय में बढ़ोतरी करना । (iv) देशवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रदान करना (v) भूमि की उर्वरा शक्ति का शत प्रतिशत उपयोग कर भारत की समृद्धि में अप्रत्याशित बढ़ोतरी करना।

 

 

 

21. अर्थव्यवस्था किसे कहते हैं? इनके दो कार्य कौन-कौन से हैं?

उत्तर – अर्थव्यवस्था से तात्पर्य वैसी क्रियाओं का सम्पादन, जिसमें आर्थिक उत्पादन निहित होता है। आर्थर लेविस ने अर्थव्यवस्था के सम्बंध में कहा कि ‘अर्थव्यवस्था का सम्बन्ध किसी राष्ट्र के सम्पूर्ण व्यवहार से होता है जिसके आधार पर मानवीय आवश्यकताओं की संतुष्टि के लिए वह अपने संसाधनों का प्रयोग करता है। ब्राउन ने कहा कि ‘अर्थव्यवस्था आजीविका अर्जन की एक प्रणाली है।’ कहना अनुचित नहीं होगा कि अर्थव्यवस्था आर्थिक क्रियाओं का ऐसा संगठन है जिसके अन्तर्गत लोग कार्य का मौका पाकर अपनी आजीविका का सम्पादन करते हैं। अर्थव्यवस्था के दो कार्य इस प्रकार हैं— (i) लोगों की आवश्यकताओं की संतुष्टि के लिए विभिन्न प्रकार की वस्तुओं एवं सेवाओं का उत्पादन करती है। (ii) लोगों को रोजगार का अवसर प्रदान करता है  

 

22. ए० टी० एम० क्या है?

उत्तर- ए० टी० एम० कार्ड को ए० टी० एम० सह डेबिट कार्ड भी कहा जाता है। प्लास्टिक मुद्रा के रूप में प्रचलित आज इस मुद्रा का प्रयोग विनिमय क्रिया को सम्पादित करने किया जा रहा है। ए० टी० एम० (Automatic Teller Machine) 24 घण्टे रुपये निकालने तथा जमा करने की सुविधा प्रदान करता है। ए० टी० एम० के लिए एक गुप्त पीन (Code) होता है जिसे बगैर जाने ए० टी० एम० का संचालन सम्भव नहीं ।

 

 

23. बचत क्या है? अथवा, किसी व्यक्ति की बचत करने की इच्छा किन बातों से प्रभावित होती है?

उत्तर—बचत, प्राप्त आय में से उपभोग को घटाने पर प्राप्त होता है। बचत आय-उपभोग बचत दो प्रकार का होता है— नगद बचत तथा वस्तु संचय । आय का कुछ हिस्सा ऐसा भी होता है जो ऐसे वस्तुओं पर खर्च किया जाता है, जिसे रखा जा सके। इस प्रकार वह वस्तु संचय का माध्यम है किन्तु कुछ ऐसा संचय या बचत जो वस्तु के रूप में नहीं होता संचय या नकद बचत है।

 

24. व्यावसायिक बैंक के प्रमुख कार्यों की विवेचना करें।

उत्तर—व्यावसायिक बैंक विभिन्न प्रकार के कार्यों के द्वारा समाज एवं राष्ट्र की सेवा करते हैं। इसके निम्नलिखित प्रमुख कार्य हैं—

(i) जमा को स्वीकार करना — व्यावसायिक बैंकों का सर्वाधिक महत्वपूर्ण कार्य अपने ग्राहकों से जमा के रूप में मुद्रा प्राप्त करना है क्योंकि इसी आधार पर वे अपने लाभ का एक प्रमुख भाग प्राप्त करते हैं। ये स्थायी जमा, चालू जमा, संचयी जमा, आवर्ती जमा के रूप में ग्राहकों के बचत को जमा करते हैं।

(ii) ऋण प्रदान करना बैंक के पास जो रुपया जमा के रूप में आता है उसमें से एक निश्चित राशि नगद कोष में रखकर उचित जमानत के आधार पर एवं सेवा प्राप्ति हेतु उत्पादन एवं उपभोक्ता को ऋण प्रदान करते हैं।

(iii) उपयोगिता सम्बन्धी कार्य — बैंक अपने ग्राहकों को विभिन्न उपयोगिता सम्बन्धी सुविधा प्रदान करते हैं। बैंक यात्री चेक एवं साख प्रमाण, पत्र, ए॰टी॰एम॰ एवं क्रेडिट कार्ड की सुविधा एवं लॉकर की सुविधा प्रदान करते हैं।

 

 

25. सहकारिता से आप क्या समझते हैं? अथवा, सहकारिता की परिभाषा लिखे।

उत्तर—सहकारिता का अर्थ है मिल-जुलकर कार्य करना । जब यही कार्य आर्थिक उद्देश्य की पूर्ति के लिए किया जाता है तो अर्थशास्त्र में सहकारिता कहलाता है। तात्पर्य यह कि एक संगठन जिसके अन्तर्गत दो या अधिक व्यक्ति मिल-जुलकर स्वेच्छापूर्वक आर्थिक उद्देश्यों की पूर्ति हेतु कार्य करते हैं, सहकारिता कहलाती है।

 

 

26. निजीकरण से आप क्या समझते हैं?

उत्तर – निजीकरण का अर्थ, निजी क्षेत्र द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों पर पूर्णरूप से या आंशिक रूप से स्वामित्व प्राप्त करना तथा उनका प्रबंधन करना। भारत सरकार ने 1991 ई० में आर्थिक सुधारों के अन्तर्गत निजीकरण की नीति अपनायी।

 

 

 

27. वैश्वीकरण से आप क्या समझते हैं? उत्तर—वैश्वीकरण वह प्रक्रिया है जिसके द्वारा विश्व की विभिन्न अर्थव्यवस्थाओं का समन्वय या एकीकरण किया जाता है ताकि वस्तुओं एवं सेवाओं, प्रौद्योगिकी, पूँजी और श्रम या मानवीय पूँजी का भी निर्बाध प्रवाह हो ।

 

 

28. बहुराष्ट्रीय कम्पनी किसे कहते हैं?

उत्तर—वैसी कम्पनियाँ जो एक से अधिक देशों में उत्पादन पर नियंत्रण एवं स्वामित्व रखती हैं तथा विश्व स्तर पर वस्तुओं और सेवाओं का उत्पादन कर

उत्पादनों को एक दूसरे से जोड़ती हैं, बहुराष्ट्रीय कम्पनी कहलाती है। जैसे—- टाटा मोटर्स आदि ।

 

29. कोयले के विभिन्न प्रकारों के नाम लिखिए। उत्तर—कोयला चार प्रकार का होता है- (i) एंथ्रासाइट, (ii) बिटुमिनस, (iii) लिग्नाइट कोयला तथा (iv) पीट। सबसे अच्छा कोयला एंथ्रासाइट है।

 

30. खनिजों के संरक्षण एवं प्रबंधन से क्या समझते हैं? अथवा, खनिजों के संरक्षण के उपाय सुझाइये?

उत्तर – खनिज पदार्थ अशुद्ध अवस्था में खदानों से प्राप्त होते हैं। खनिजों का भंडार सीमित है। अतः अशुद्ध खनिजों का शुद्धिकरण खनिज प्रबंधन कहलाता है। सीमित खनिज भंडारों का योजनाबद्ध तरीके से पीढ़ी दर पीढ़ी उपयोग खनिजों का संरक्षण कहलाता है। 15. सौर ऊर्जा का उत्पादन कैसे होता हैं?

 

 

31.सौर ऊर्जा का उत्पादन कैसे होता है

उत्तर – सौर ऊर्जा का उत्पादन सूर्य प्रकाश से होता है। सौर प्लेट पर जब सूर्य की किरणें पड़ती हैं तब रासायनिक ऊर्जा बैट्री में संग्रहित की जाती है। बैट्री की ऊर्जा से घरों को ऊर्जा मिलती है।

 

  

32. वन के पर्यावरणीय महत्त्व का वर्णन कीजिए।

उत्तर – पर्यावरण की गुणवत्ता को बढ़ाने में वनों का योगदान इस प्रकार

(i) वन स्थानीय जलवायु को मृदुल बनाने में सहायक है।

(ii) मृदा अपरदन को नियंत्रित करने तथा मिट्टी को उपजाऊ बनाने में सहायक है।

(iii) नदी प्रवाह को नियमित करके बाढ़ों की विभीषिका को कम करता है।

(iv) वन तेज पवन की शक्ति को कम करता है और मरुस्थल का विस्तार रोकता है।

(v) वन पर्यावरण में स्थिरता बनाए रखते हैं तथा पारिस्थितिकी संतुलन को बिगड़ने नहीं देती है

 

33. फसल चक्रण मृदा संरक्षण में किस प्रकार सहायक है?

उत्तर— मृदा के कटाव और उसके बहाव की प्रक्रिया को मृदा अपरदन कहा जाता है। मृदा के बनने और अपरदन की क्रियाएँ आमतौर पर साथ-साथ चलती हैं और दोनों में संतुलन होता है। मृदा संरक्षण के विविध तरीके हो सकते हैं जो मानवीय क्रिया-कलाप द्वारा अनुप्रयोग में लाए जा सकते हैं। फसल चक्रण द्वारा मृदा के पोषणीय स्तर को बरकरार रखा जा सकता है। गेहूँ, कपास, मक्का, आलू आदि के लगातार उगने से मृदा में ह्रास उत्पन्न होता है। इसे तेलहन-दलहन पौधे की खेती के द्वारा पुनः प्राप्त किया जा सकता है। अतः फसल चक्रण मृदा संरक्षण में सहायक सिद्ध होता है।

 

 

 

 

34. हरित क्रांति से आप क्या समझते हैं?

उत्तर- भारतीय कृषियों में क्रांतिकारी विकास को हरित क्रांति कहते हैं। नई प्रजायितों की फसल लगाकर, सिंचाई सुविधाओं, आधुनिक उपकरणों के प्रयोग एवं रासायनिक खाद उर्वरकों के प्रयोग से भारतीय कृषि में सोना उत्पादन होने लगा है। भारतीय कृषि अब सहारा नहीं बल्कि व्यवसाय बन गई है। कृषि में आई इस अमूल-चूल उत्थान को हरित क्रांति के नाम से जाना जाता है 

 

35. स्वामित्व के आधार पर उद्योगों को उदाहरण सहित वर्गीकृत कीजिए ।

उत्तर—स्वामित्व के आधार पर उद्योगों को चार भागों में बांटा जा सकता

 

(i) सार्वजनिक उद्योग—सार्वजनिक उद्योग सरकारी एजेंसियों द्वारा प्रबंधित तथा सरकार द्वारा संचालित होते हैं। BHEL तथा SAIL इसी प्रकार के उद्योग हैं—

 

(ii) निजी उद्योग—निजी उद्योग का स्वामित्व किसी एक व्यक्ति अथवा समूह के हाथ में होता है। टिस्को तथा बजाज ऑटो लिमिटेड निजी उद्योगों के उदाहरण हैं।

 

(iii) संयुक्त उद्योग–वे उद्योग जो राज्य सरकार तथा निजी क्षेत्र के संयुक्त प्रयास से चलाये जाते हैं, उन्हें संयुक्त उद्योग कहा जाता है। ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) एक ऐसा ही उद्योग है।

 

(iv) सहकारी उद्योग–वे उद्योग जिनका स्वामित्व कच्चे माल की पूर्ति करने वाले उत्पादकों, श्रमिकों या दोनों के हाथों में होता है, सहकारी उद्योग कहलाते हैं। महाराष्ट्र की चीनी मिलें तथा केरल के नारियल पर आधारित उद्योग इसके उदाहरण हैं।

 

36. समोच्च रेखाओं द्वारा शंक्वाकर पहाड़ी का प्रदर्शन किस प्रकार किया जाता है?

उत्तर—शंक्वाकार पहाड़ी का प्रदर्शन वृत्ताकार या बन्द रेखाओं द्वारा प्रदर्शित किया जाता है। पहाड़ी के शिखर की ऊँचाई मध्य में बिन्दु या त्रिकोण बना कर किया जाता है। ऊँचाई प्रकट करने वाली रेखाएँ अन्दर तथा निचाई प्रकट करने वाली रेखाएँ बाहर होती हैं।

 

 

 

37. कृषि आधारित उद्योग और खनिज आधारित उद्योग में अन्तर स्पष्ट करें।

उत्तर – कृषि आधारित उद्योग कृषि उत्पाद से सम्बन्धित होते हैं। खनिज आधारित उद्योग खनिज सम्पदा से सम्बन्धित होते हैं। उर्वरक संयंत्र, आटा उद्योग, कपास उद्योग कृषि आधारित हैं जबकि सिमेंट उद्योग, इस्पात उद्योग खनिज आधारित उद्योग हैं।

 

 

38. भूकम्प और सुनामी के बीच अंतर स्पष्ट कीजिए।

उत्तर — (i) भूकम्प (Earthquake ) — भूकम्प का सरल अर्थ भूमि का कंपायमान होना है। भूकम्प एक भूगर्भीय प्रक्रिया है जिसकी तीव्रता कभी-कभी अत्यन्त भयानक होती है उससे जान-माल की अपार क्षति होती है। यह पृथ्वी के गर्भ में संचित अपार ऊर्जा के मुक्त होने से उत्पन्न होती है जो भूकम्पीय तरंगें कहलाती हैं।

 

(ii) सुनामी (Tsunami) – सुनामी एक प्राकृतिक प्रक्रिया है जिसमें महासागर का पानी भूकम्प के आने के कारण बड़े स्तर पर तितर-वितर होता है। इसके फलस्वरूप लहरों की एक श्रृंखला उत्पन्न होती है। अर्थात् पृथ्वी के गर्भ में संचित अपार ऊर्जा के मुक्त होने से लहरें उत्पन्न होती हैं, जो भूकम्पीय तरंगें कहलाती हैं। इस कंपन का केन्द्र जब महासागर की तली पर होता है तब वह सुनामी के नाम से जाना जाता है।

 

39. भूकम्प क्या है? इससे बचाव के किन्हीं तीन उपायों का उल्लेख करें।

उत्तर—धरती में उत्पन्न ऊर्जा तरंगें चट्टानों में कम्पन उत्पन्न करती हैं। कम्पन का केन्द्र जब स्थल खण्ड होता है तो उसे भूकम्प (earth quake) कहते हैं। भूकम्प एक प्राकृतिक आपदा है। इसमें जानमाल दोनों की क्षति होती है। भारत में दरभंगा (बिहार) एवं लातूर (महाराष्ट्र), भूज (गुजरात) में भयंकर भूकम्प आए थे। भूकम्प से बचाव के दो उदाहरण इस प्रकार हैं— (i) भूकम्परोधी भवन निर्माण कर, (ii) भूकम्प के पूर्वानुमान पर सक्रियता प्रदर्शन द्वारा। (iii) भूकम्प के समय आपदा से बचाव के तरीकों का इस्तेमाल कर ।

40. आपदा से आप क्या समझते हैं?

उत्तर- बहुत ही कम समय में अकस्मात घटनेवाली ऐसी दुर्घटनाएँ जिनका तत्काल प्रभाव पर्यावरण, प्राकृतिक संपदा, मानव जीवन एवं

संपत्ति पर पड़े तथा जिससे जान-माल की अपार क्षति हो, आपदा कहलाती है। आपदाएँ अल्पकालीन होती हैं अर्थात् कम समय में ही संपादित हो जाती हैं। परन्तु इसके दुष्परिणाम दीर्घकालिक होते हैं।

 

By RK EXPERT STUDY 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top