2 July Class 9th Science Question Paper Quarterly Exam 2026

2 July Class 9th Science Question Paper Quarterly Exam 2026

Subject Science 
Exam Date  2.7.2026
9th Exam  त्रैमासिक परीक्षा 
WhatsApp Channel  Click Here 
YouTube  Click Here 

बिहार बोर्ड (BSEB) कक्षा 9वीं की त्रैमासिक (Quarterly) परीक्षाएं वर्ष 2026 के लिए बोर्ड द्वारा आयोजित की जा रही हैं यह परीक्षा 1 जुलाई से 3 जुलाई के बीच आयोजित होगी 

 

परीक्षा का मोड (Exam Mode): यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में आपके अपने स्कूल/कॉलेज में आयोजित होती है।

 

उद्देश्य: छात्रों को बोर्ड परीक्षा (वार्षिक) के पैटर्न से परिचित कराना और उनकी निरंतर तैयारी जांचना।

प्रश्न पत्र (Question Paper): बिहार बोर्ड (BSEB) द्वारा सभी सरकारी और संबद्ध स्कूलों में एक समान प्रश्न पत्र भेजा जाता है।

शिफ्ट और समय: यह परीक्षा दो पालियों (First and Second Shift) में होती है, जो बिहार बोर्ड के मानक समय के अनुसार सुबह और दोपहर में संचालित होती है

 

परीक्षा में सफलता के लिए महत्वपूर्ण टिप्स

इस परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने और कॉन्फिडेंस बढ़ाने के लिए आप इन रणनीतियों का पालन कर सकते हैं:

 

बोर्ड सिलेबस पर फोकस: बिहार बोर्ड द्वारा निर्धारित नवीनतम पाठ्यक्रम के अनुसार ही पढ़ाई करें।

प्रीवियस ईयर प्रश्न-पत्र: पिछले वर्षों के त्रैमासिक और मासिक परीक्षाओं के प्रश्न पत्रों का अभ्यास करें।

कॉन्सेप्ट क्लीयरेंस: रटने के बजाय टॉपिक्स को गहराई से समझें ताकि किसी भी प्रकार के प्रश्न पूछे जाने पर आप आसानी से उत्तर दे सकें।

 

परीक्षा का उद्देश्य:

विद्यार्थियों की विषय-वार समझ और प्रगति को ट्रैक करना। कक्षा 10वीं में दाखिले के लिए इन परीक्षाओं में शामिल होना अनिवार्य है।परीक्षा का स्तर: प्रश्न पत्र बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा ही तैयार किए जाते हैं, जो बोर्ड के पाठ्यक्रम (Syllabus) पर आधारित होते हैं।

 

कितने सिलेबस से प्रश्न रहेंगे Quarterly Exam 2026 Syllabus

कक्षा 9th के त्रैमासिक परीक्षा 2026 का प्रश्न पत्र आपके विद्यालय में जून माह तक पढ़ाए गए बिहार बोर्ड (BSEB) कक्षा 9वीं की त्रैमासिक (Quarterly) परीक्षा के लिए पाठ्यक्रम हर विषय की कुल इकाई (unit) का लगभग 25-30% होता है। त्रैमासिक परीक्षाओं का आयोजन स्कूल स्तर पर किया जाता है, जिसमें आमतौर पर शुरुआती 3 से 4 अध्याय ही शामिल होते हैं

 

 

इस परीक्षा में फेल करने पर क्या होगा ?

यह विद्यालय के स्तर पर आयोजित होने वाली त्रैमासिक जांच परीक्षा है। इसलिए इस परीक्षा में भाग लेना अनिवार्य है और इसका अंक annual एग्जाम 2027 में नहीं जोड़े जाएंगे।

 

 त्रैमासिक परीक्षा Exam 2026-EXAM CENTER

इस परीक्षा का आयोजन आपके विद्यालय के स्तर पर होगा। अर्थात की जिस भी विद्यालय में आपका नामांकन है। उसी में जाकर आपको परीक्षा देना होगा ।

 

 

Admit Card Quarterly Exam 2026

इस परीक्षा के लिए बिहार बोर्ड के तरफ से कोई भी ऑफिशियल एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा। इस परीक्षा का आयोजन आपके स्कूलों कॉलेज के अस्तर पर होगा 

 

त्रैमासिक परीक्षा नहीं देंगे तो क्या होगा ?

बोर्ड ने साफ सुथरे शब्दों में सभी विद्यालय को निर्देश दिया हैं, यदि कोई छात्र/छात्रा परीक्षा में शामिल नहीं होंगे तो उनको किसी भी परिस्थिति में फाइनल परीक्षा में भाग नहीं ले सकते हैं 

 

क्या त्रैमासिक परीक्षा के कॉपी Check होता हैं?

जी हां, जब आपकी परीक्षा सम्पन्न हो जाती हैं, तब आपके कॉपी को आपके विद्यालय/कॉलेज के शिक्षकों के द्वारा चेक की जाती हैं। तथा इसका फाइनल रिजल्ट बोर्ड ऑफिस को भेजा भी जाता हैं।

 

 

त्रैमासिक परीक्षा का महत्व

यदि आप भी कक्षा 9वी की त्रैमासिक परीक्षा देने जा रहे हैं या देने वाले हैं तो आप सभी को इस परीक्षा में भाग लेना अति आवश्यक है त्रैमासिक परीक्षा का उद्देश्य छात्रों की आगे की कक्षा में प्रवेश करने से पहले उसकी तैयारी को जांच किया जाए और तैयारी को बेहतर किया जाए ताकि वह आगे परीक्षा में किसी भी प्रकार में उनको दिक्कत ना हो और उनको जो भी कमजोरी है वह उसको सुधार सके इसलिए त्रैमासिक परीक्षा लिया जाता है 

Class 9th Science Objective Answer Key 

1.C 16.D 31.C 46.C
2.A 17.B 32.B 47.D
3.C

18.B

33.D 48.C
4.B 19.C 34.C 49.
5.B 20.B 35.A 50.
6.B 21.D 36.B 51.
7.B 22.D 37.B 52.
8.D 23.C 38.C 53.
9.B 24.A 39.A 54.
10.B 25.C 40.B 55.
11.D 26.C 41.D 56.
12.B 27.C 42.D 57.
13.B 28.C 43.C 58.
14.C 29.C 44.C 59.
15.C 30.B 45.C 60.

 Subjective Question Answer

Q.चाल और वेग में अंतर स्पष्ट करें।

चाल (Speed) : किसी वस्तु द्वारा एकांक समय में तय की गई दूरी है। यह केवल यह बताती है कि वस्तु कितनी तेज चल रही है। यह एक अदिश राशि है।

 

वेग (Velocity) : किसी निश्चित दिशा में वस्तु द्वारा एकांक समय में तय की गई दूरी (या विस्थापन) है। यह गति के साथ-साथ उसकी दिशा भी बताता है। यह एक सदिश राशि है। 

 

Q. मात्रक क्या है? मात्रक के विभिन्न प्रकारों के नाम लिखिए।

किसी भी भौतिक राशि (physical quantity) के मापन के लिए चुने गए एक निश्चित मानक (standard) को मात्रक (Unit) कहते हैं।

मात्रक मुख्य रूप से दो प्रकार के होते हैं:

मूल मात्रक (Fundamental Units): जो स्वतंत्र होते हैं (जैसे- मीटर, किलोग्राम, सेकण्ड)।

 

व्युत्पन्न मात्रक (Derived Units): जो मूल मात्रकों की सहायता से बनते हैं (जैसे- मीटर/सेकण्ड, न्यूटन)।

 

Q. संवेग की परिभाषा दें। इसका S.I. मात्रक क्या है?

किसी वस्तु के द्रव्यमान (m) और उसके वेग (v) के गुणनफल को संवेग (Momentum) कहते हैं। इसे p से दर्शाते हैं।

सूत्रः p = m X v

S.I. मात्रकः kg. m/s (किलोग्राम-मीटर प्रति सेकण्ड) होता है।

 

Q. एकसमान त्वरण क्या है?

जब किसी वस्तु के वेग में समान समय अंतराल में समान परिवर्तन (वृद्धि या कमी) होता है, तो उसकी गति को एकसमान त्वरण (Uniform Acceleration) कहते हैं। जैसे- मुक्त रूप से नीचे गिरती हुई किसी वस्तु की गति।

 

Q. आवर्त गति किसे कहते हैं?

जब कोई वस्तु एक निश्चित समय अंतराल के बाद अपनी गति को बार-बार दोहराती है, तो उसे आवर्त गति (Periodic Motion) कहते हैं। जैसे- घड़ी के पेंडुलम की गति या सूर्य के चारों ओर पृथ्वी की गति।

 

Q. एकसमान वृत्तीय गति से आप क्या समझते हैं?

जब कोई वस्तु किसी वृत्ताकार पथ पर समान (अचर) चाल से गति करती है, तो उसकी इस गति को एकसमान वृत्तीय गति (Uniform Circular Motion) कहते हैं। इसमें चाल नियत रहती है लेकिन वेग की दिशा लगातार बदलती रहती है।

 

Q.द्रवण की गुप्त ऊष्मा क्या है?

वायुमंडलीय दाब पर 1 kg ठोस को उसके गलनांक पर पूरी तरह से द्रव में बदलने के लिए आवश्यक ऊष्मीय ऊर्जा को द्रवण की गुप्त ऊष्मा (Latent Heat of Fusion) कहते हैं। इस प्रक्रिया के दौरान तापमान स्थिर रहता है।

 

 

Q.बल की परिभाषा दें। इसका SI मात्रक क्या है?

बल की परिभाषा: बल वह बाहरी कारक (धक्का या खिंचाव) है जो किसी वस्तु की विराम अवस्था, गति की अवस्था, दिशा या आकार में परिवर्तन करता है या परिवर्तन करने का प्रयास करता है।

SI मात्रक: बल का SI मात्रक न्यूटन (N) है।

 

Q.गुरुत्वाकर्षण का सार्वत्रिक नियम लिखिए।

नियमः ब्रह्मांड का प्रत्येक पिंड प्रत्येक अन्य पिंड को एक बल से आकर्षित करता है। यह बल दोनों पिंडों के द्रव्यमानों के गुणनफल के समानुपाती और उनके बीच की दूरी के वर्ग के व्युत्क्रमानुपाती होता है।

 

Q न्यूटन के द्वितीय गति के नियम को लिखें।

नियमः किसी वस्तु के संवेग (momentum) में परिवर्तन की दर, उस पर लगाए गए असंतुलित बल के समानुपाती होती है, और यह परिवर्तन बल की दिशा में ही होता है।

गणितीय रूप: F = m × a (बल = द्रव्यमान × त्वरण)

 

Q.जड़त्व का नियम क्या है?

नियमः इसे न्यूटन का गति का प्रथम नियम भी कहते हैं। इसके अनुसार, यदि कोई वस्तु विराम अवस्था में है, तो वह विराम में ही रहेगी, और यदि वह एकसमान गति से सीधी रेखा में चल रही है, तो वह गति में ही रहेगी, जब तक कि उस पर कोई बाहरी बल न लगाया जाए। यानी वस्तुएं अपनी गति की अवस्था में किसी भी परिवर्तन का विरोध करती हैं।

 

Q.उदाहरण के साथ पदार्थ की परिभाषा लिखें।

परिभाषाः ऐसी कोई भी चीज़ जो स्थान घेरती है (आयतन होता है), जिसमें द्रव्यमान (mass) होता है और जिसे हम अपनी ज्ञानेंद्रियों द्वारा महसूस कर सकते हैं, उसे पदार्थ (Substance/Matter) कहते हैं।

उदाहरणः लकड़ी, पानी, हवा, लोहा, बर्फ आदि।

 

Q.तत्व की संयोजकता क्या है?

उत्तर: किसी तत्व की संयोजकता (Valency) उसकी रासायनिक संयोग करने की क्षमता (combining capacity) को कहती है। सरल शब्दों में, कोई परमाणु स्थिर होने के लिए जितने इलेक्ट्रॉन साझा (share), ग्रहण (gain) या त्याग (lose) करता है, उसे उसकी संयोजकता कहते हैं। जैसेः हाइड्रोजन की संयोजकता 1 और ऑक्सीजन की 2 होती है।

 

Q.संयोजी ऊतक क्या है? इसके दो उदाहरण दें।

उत्तरः संयोजी ऊतक (Connective tissue) वे ऊतक हैं जो शरीर के विभिन्न अंगों और अन्य ऊतकों को आपस में जोड़ने, सहारा देने और उन्हें अपनी जगह पर बनाए रखने का कार्य करते हैं।

दो उदाहरणः

1. रक्त (Blood)

2. अस्थि या हड्डी (Bone)

 

 Download

 Download

Download

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top