21 September Class 9th Sanskrit Question Paper Half Yearly Exam 2026
| Subject | Sanskrit |
| Exam Date | 21.9.2026 |
| WhatsApp Channel | Join Now |
| YouTube Channel | Click Here |
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं की अर्धवार्षिक परीक्षा (Half Yearly Exam) 21 सितंबर से 23 सितंबर, 2026 तक आयोजित की जाएगी। जिसमें सभी विषय शामिल होंगे जैसे हिन्दी संस्कृत विज्ञान गणित सामाजिक विज्ञान
परीक्षा की समय-सारणी (Exam Schedule)
यह परीक्षा ऑफलाइन (पेन और पेपर) माध्यम से दो पालियों (Shifts) में आयोजित होगी
परीक्षा की शुरुआत: 21 सितंबर 2026
परीक्षा की समाप्ति: 23 सितंबर 2026
शिफ्ट और समय: यह परीक्षा दो पालियों (First and Second Shift) में होती है, जो बिहार बोर्ड के मानक समय के अनुसार सुबह और दोपहर में संचालित होती है
1.प्रथम पाली (First Shift): सुबह 09:30 AM से दोपहर 12:45 PM तक (कूल-ऑफ टाइम: 09:30 AM – 09:45 AM)
2.द्वितीय पाली (Second Shift): दोपहर 02:00 PM से शाम 05:15 PM तक (कूल-ऑफ टाइम: 02:00 PM – 02:15 PM)

अनिवार्य उपस्थिति: सभी छात्र-छात्राओं के लिए इस अर्धवार्षिक परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है। इसके अंकों के आधार पर स्कूल छात्रों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करते हैं।
परीक्षा का मोड (Exam Mode): यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में आपके अपने स्कूल/कॉलेज में आयोजित होती है।
उद्देश्य: छात्रों को बोर्ड परीक्षा (वार्षिक) के पैटर्न से परिचित कराना और उनकी निरंतर तैयारी जांचना।
प्रश्न पत्र (Question Paper): बिहार बोर्ड (BSEB) द्वारा सभी सरकारी और संबद्ध स्कूलों में एक समान प्रश्न पत्र भेजा जाता है।
परीक्षा में सफलता के लिए महत्वपूर्ण टिप्स
इस परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने और कॉन्फिडेंस बढ़ाने के लिए आप इन रणनीतियों का पालन कर सकते हैं:
1.बोर्ड सिलेबस पर फोकस: बिहार बोर्ड द्वारा निर्धारित नवीनतम पाठ्यक्रम के अनुसार ही पढ़ाई करें।
2.प्रीवियस ईयर प्रश्न-पत्र: पिछले वर्षों के त्रैमासिक और मासिक परीक्षाओं के प्रश्न पत्रों का अभ्यास करें।
3.कॉन्सेप्ट क्लीयरेंस: रटने के बजाय टॉपिक्स को गहराई से समझें ताकि किसी भी प्रकार के प्रश्न पूछे जाने पर आप आसानी से उत्तर दे सकें।
4.पिछले 2-3 सालों के बिहार बोर्ड के मॉडल पेपर्स या तिमाही परीक्षा के पेपर्स को हल करने का प्रयास करें ताकि परीक्षा के पैटर्न का सटीक अंदाजा मिल सके।
5.हर चैप्टर के अंत में दिए गए ऑब्जेक्टिव प्रश्नों को याद करें और फॉर्मूले की एक अलग शॉर्ट-नोटबुक बना लें।
परीक्षा का उद्देश्य:
बोर्ड परीक्षा से पहले यह आपके स्व-मूल्यांकन (Self-Assessment) का सबसे बेहतरीन मौका है, जिससे आपको अपनी तैयारी के स्तर का पता चलेगा।
परीक्षा का स्तर: प्रश्न पत्र बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा ही तैयार किए जाते हैं, जो बोर्ड के पाठ्यक्रम (Syllabus) पर आधारित होते हैं।
कितने सिलेबस से प्रश्न रहेंगे Half Yearly Exam 2026 Syllabus
Class 9th के अर्धवार्षिक परीक्षा 2026 का प्रश्न पत्र आपके विद्यालय में अगस्त माह तक पढ़ाए गए बिहार बोर्ड (BSEB) कक्षा 9वीं की अर्धवार्षिक (Half Yearly) परीक्षा के लिए पाठ्यक्रम हर विषय की कुल इकाई (unit) का 50% होता है। अर्धवार्षिक परीक्षाओं का आयोजन स्कूल स्तर पर किया जाता है, जिसमें आमतौर पर शुरुआती आधा अध्याय ही शामिल होते हैं
सिलेबस (Syllabus): अर्धवार्षिक परीक्षा में आम तौर पर कक्षा 9वीं के कुल पाठ्यक्रम का लगभग 50% हिस्सा पूछा जाता है।
परीक्षा की तैयारी और सिलेबस
चूंकि यह अर्धवार्षिक परीक्षा है, इसलिए इसमें आपके पाठ्यक्रम (Syllabus) के शुरुआती अध्यायों से ही प्रश्न पूछे जाएंगे. परीक्षा में ऑब्जेक्टिव (MCQs) और सब्जेक्टिव (लघु और दीर्घ उत्तरीय) दोनों प्रकार के प्रश्न शामिल होंगे
इस परीक्षा में फेल करने पर क्या होगा ?
बिहार बोर्ड कक्षा 9वीं की अर्धवार्षिक (Half Yearly) परीक्षा में फेल होने या अनुपस्थित (Absent) रहने पर आपको मुख्य (वार्षिक) परीक्षा का फॉर्म भरने से रोका जा सकता है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के नियमों के अनुसार, इस आंतरिक परीक्षा में शामिल होना और उत्तीर्ण होना सभी छात्रों के लिए अनिवार्य है.
यह विद्यालय के स्तर पर आयोजित होने वाली अर्धवार्षिक जांच परीक्षा है। और इसका अंक ANNUAL EXAM 2027 में नहीं जोड़े जाएंगे।
अर्धवार्षिक परीक्षा 2026-EXAM CENTER
इस परीक्षा का आयोजन आपके विद्यालय के स्तर पर होगा। अर्थात की जिस भी विद्यालय में आपका नामांकन है। उसी में जाकर आपको परीक्षा देना होगा ।
क्या अर्धवार्षिक परीक्षा के कॉपी Check होता हैं?
हां,जब आपकी परीक्षा सम्पन्न हो जाती हैं, तब आपके कॉपी को आपके विद्यालय/कॉलेज के शिक्षकों के द्वारा चेक की जाती हैं। तथा इसका फाइनल रिजल्ट बोर्ड ऑफिस को भेजा भी जाता हैं।
अर्धवार्षिक परीक्षा का महत्व
यदि आप भी कक्षा 9वी की अर्धवार्षिक परीक्षा देने जा रहे हैं या देने वाले हैं तो आप सभी को इस परीक्षा में भाग लेना अति आवश्यक है अर्धवार्षिक परीक्षा का उद्देश्य छात्रों की आगे की कक्षा में प्रवेश करने से पहले उसकी तैयारी को जांच किया जाए और तैयारी को बेहतर किया जाए ताकि वह आगे परीक्षा में किसी भी प्रकार में उनको दिक्कत ना हो और उनको जो भी कमजोरी है वह उसको सुधार सके इसलिए अर्धवार्षिक परीक्षा लिया जाता है
Class 9th Sanskrit Objective Answer Key 2026
| 1.B | 16.B | 31.C | 46.B |
| 2.D | 17.B | 32.C | 47.B |
| 3.B | 18.A | 33.B | 48.B |
| 4.D | 19.A | 34.B | 49.A |
| 5.C | 20.B | 35.A | 50.B |
| 6.D | 21.D | 36.D | 51. |
| 7.D | 22.D | 37.C | 52. |
| 8.A | 23.C | 38.B | 53. |
| 9.D | 24.B | 39.B | 54. |
| 10.C | 25.D | 40.A | 55. |
| 11.B | 26.D | 41.D | 56. |
| 12.A | 27.B | 42.A | 57. |
| 13.D | 28.B | 43.A | 58. |
| 14.C | 29.B | 44.C | 59. |
| 15.D | 30.B | 45.B | 60. |
Subjectives Question Answer
1. संस्कृति क्या है?
संस्कृति किसी समाज या समुदाय के परिष्कृत रहन-सहन, परंपराओं, नैतिक मूल्यों, विचारों, कला, भाषा और जीवन जीने की शैली का सामूहिक रूप है, जो मानव को सुसंस्कृत बनाती है।
2. संस्कृत का अध्ययन लाभकारी क्यों है?
संस्कृत का अध्ययन प्राचीन भारतीय विज्ञान, दर्शन और गौरवशाली इतिहास को मूल रूप में समझने, भाषाई शुद्धता (व्याकरण) प्राप्त करने, मानसिक एकाग्रता बढ़ाने तथा आधुनिक कंप्यूटर कोडिंग/प्रोग्रामिंग के लिए इसके वैज्ञानिक व्याकरण के कारण अत्यंत लाभकारी है।
3. लोग संस्कृत को मृतभाषा क्यों कहते हैं?
लोग संस्कृत को मृतभाषा (Dead Language) इसलिए कहते हैं क्योंकि आधुनिक समय में यह समाज में दैनिक बोलचाल या लोक-व्यवहार की मुख्य भाषा नहीं रही है, यद्यपि यह आज भी धार्मिक अनुष्ठानों, दर्शन और साहित्य में पूरी तरह जीवित है।
4. प्राचीन ज्ञान विज्ञान किस भाषा में लिखे गए हैं?
प्राचीन भारतीय ज्ञान-विज्ञान मुख्य रूप से संस्कृत भाषा में लिखे गए हैं।
5. धातुएँ तीन प्रकार की होती हैं। उनके नाम लिखें।
संस्कृत व्याकरण में पद के आधार पर धातुएँ तीन प्रकार की होती हैं:
परस्मैपद (जैसे: पठ्)
आत्मनेपद (जैसे: लभ्)
उभयपद (जैसेः कृ जो दोनों पदों में चलती है)
6. संस्कृत में लकारों की कुल संख्या कितनी है?
संस्कृत व्याकरण में लकारों की कुल संख्या 10 (दस) है (यद्यपि सामान्य अध्ययन में मुख्य रूप से 5 लकारों का अधिक प्रयोग होता है)।
7. किस परीक्षा में संस्कृत ऐच्छिक विषय के रूप में है?
संस्कृत UPSC (सिविल सेवा परीक्षा) और विभिन्न राज्यों की लोक सेवा आयोग (जैसे BPSC, UPPSC) की मुख्य परीक्षाओं में एक ऐच्छिक (Optional) विषय के रूप में उपलब्ध है।
8. संस्कृत में लिखे गए दो गणित पुस्तकों के नाम बताएँ।
आर्यभटीयम् (आर्यभट्ट द्वारा रचित)
लीलावती या सिद्धान्तशिरोमणि (भास्कराचार्य द्वारा रचित)
10. सामवेद में कैसे मंत्र हैं?
सामवेद में मुख्य रूप से गेय (गाने योग्य /संगीतमय) मंत्र हैं, जिनका गान यज्ञों के अवसर पर देवताओं की स्तुति के लिए किया जाता था। इसे भारतीय संगीत का जनक माना जाता है।
11. विघ्न निवारक मंत्र किस वेद में हैं?
विघ्न निवारक, शांति-कर्म, आयुर्वेद और दैनिक जीवन के कष्टों को दूर करने वाले मंत्र मुख्य रूप से अथर्ववेद में हैं।
14. उद्गाता किसे कहा गया है?
यज्ञ के समय सामवेद की ऋचाओं (मंत्रों) का सुमधुर स्वर में गान करने वाले पुरोहित को उद्गाता कहा गया है।
15. ज्ञान किसे कहा गया है?
सत्य, धर्म और आत्मा के वास्तविक स्वरूप को जान लेना तथा अज्ञानता के अंधकार से मुक्त होकर विवेक प्राप्त करना ही वास्तविक ज्ञान कहलाता है। शास्त्रों के अनुसार – “सा विद्या या विमुक्तये” (अर्थात् जो मुक्ति दिलाए, वही ज्ञान/विद्या है)।
16. ‘कर्मणि द्वितीया’ को उदाहरण सहित लिखें।
नियमः वाक्य में कर्ता अपनी क्रिया के द्वारा जिसे
सबसे अधिक चाहता है, उसे ‘कर्म’ कारक कहते हैं और कर्म में हमेशा द्वितीया विभक्ति का प्रयोग होता है।
उदाहरणः रामः पुस्तकम पठति। (यहाँ ‘पुस्तकम’ में कर्मणि द्वितीया विभक्ति लगी है।)
20. भैरवानन्द कौन थे? ब्राह्मण पुत्रों को कहाँ मिले?
भैरवानन्दः वे एक सिद्ध तांत्रिक/योगी थे जिनके पास अलौकिक सिद्धियां थीं (यह पंचतंत्र की कथा का हिस्सा है)।
कहाँ मिलेः चारों ब्राह्मण पुत्रों को भैरवानन्द महाकाल (उज्जयिनी) के आश्रम में मिले थे।
