22 September Class 9th Science Question Paper Half Yearly Exam 2026
| Subject | Science |
| Exam Date | 22.9.2026 |
| WhatsApp Channel | Join Now |
| YouTube Channel | Click Here |
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं की अर्धवार्षिक परीक्षा (Half Yearly Exam) 21 सितंबर से 23 सितंबर, 2026 तक आयोजित की जाएगी। जिसमें सभी विषय शामिल होंगे जैसे हिन्दी संस्कृत विज्ञान गणित सामाजिक विज्ञान
परीक्षा की समय-सारणी (Exam Schedule)
यह परीक्षा ऑफलाइन (पेन और पेपर) माध्यम से दो पालियों (Shifts) में आयोजित होगी
परीक्षा की शुरुआत: 21 सितंबर 2026
परीक्षा की समाप्ति: 23 सितंबर 2026
शिफ्ट और समय: यह परीक्षा दो पालियों (First and Second Shift) में होती है, जो बिहार बोर्ड के मानक समय के अनुसार सुबह और दोपहर में संचालित होती है
1.प्रथम पाली (First Shift): सुबह 09:30 AM से दोपहर 12:45 PM तक (कूल-ऑफ टाइम: 09:30 AM – 09:45 AM)
2.द्वितीय पाली (Second Shift): दोपहर 02:00 PM से शाम 05:15 PM तक (कूल-ऑफ टाइम: 02:00 PM – 02:15 PM)

अनिवार्य उपस्थिति: सभी छात्र-छात्राओं के लिए इस अर्धवार्षिक परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है। इसके अंकों के आधार पर स्कूल छात्रों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करते हैं।
परीक्षा का मोड (Exam Mode): यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में आपके अपने स्कूल/कॉलेज में आयोजित होती है।
उद्देश्य: छात्रों को बोर्ड परीक्षा (वार्षिक) के पैटर्न से परिचित कराना और उनकी निरंतर तैयारी जांचना।
प्रश्न पत्र (Question Paper): बिहार बोर्ड (BSEB) द्वारा सभी सरकारी और संबद्ध स्कूलों में एक समान प्रश्न पत्र भेजा जाता है।
परीक्षा में सफलता के लिए महत्वपूर्ण टिप्स
इस परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने और कॉन्फिडेंस बढ़ाने के लिए आप इन रणनीतियों का पालन कर सकते हैं:
1.बोर्ड सिलेबस पर फोकस: बिहार बोर्ड द्वारा निर्धारित नवीनतम पाठ्यक्रम के अनुसार ही पढ़ाई करें।
2.प्रीवियस ईयर प्रश्न-पत्र: पिछले वर्षों के त्रैमासिक और मासिक परीक्षाओं के प्रश्न पत्रों का अभ्यास करें।
3.कॉन्सेप्ट क्लीयरेंस: रटने के बजाय टॉपिक्स को गहराई से समझें ताकि किसी भी प्रकार के प्रश्न पूछे जाने पर आप आसानी से उत्तर दे सकें।
4.पिछले 2-3 सालों के बिहार बोर्ड के मॉडल पेपर्स या तिमाही परीक्षा के पेपर्स को हल करने का प्रयास करें ताकि परीक्षा के पैटर्न का सटीक अंदाजा मिल सके।
5.हर चैप्टर के अंत में दिए गए ऑब्जेक्टिव प्रश्नों को याद करें और फॉर्मूले की एक अलग शॉर्ट-नोटबुक बना लें।
परीक्षा का उद्देश्य:
बोर्ड परीक्षा से पहले यह आपके स्व-मूल्यांकन (Self-Assessment) का सबसे बेहतरीन मौका है, जिससे आपको अपनी तैयारी के स्तर का पता चलेगा।
परीक्षा का स्तर: प्रश्न पत्र बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा ही तैयार किए जाते हैं, जो बोर्ड के पाठ्यक्रम (Syllabus) पर आधारित होते हैं।
कितने सिलेबस से प्रश्न रहेंगे Half Yearly Exam 2026 Syllabus
Class 9th के अर्धवार्षिक परीक्षा 2026 का प्रश्न पत्र आपके विद्यालय में अगस्त माह तक पढ़ाए गए बिहार बोर्ड (BSEB) कक्षा 9वीं की अर्धवार्षिक (Half Yearly) परीक्षा के लिए पाठ्यक्रम हर विषय की कुल इकाई (unit) का 50% होता है। अर्धवार्षिक परीक्षाओं का आयोजन स्कूल स्तर पर किया जाता है, जिसमें आमतौर पर शुरुआती आधा अध्याय ही शामिल होते हैं
सिलेबस (Syllabus): अर्धवार्षिक परीक्षा में आम तौर पर कक्षा 9वीं के कुल पाठ्यक्रम का लगभग 50% हिस्सा पूछा जाता है।
परीक्षा की तैयारी और सिलेबस
चूंकि यह अर्धवार्षिक परीक्षा है, इसलिए इसमें आपके पाठ्यक्रम (Syllabus) के शुरुआती अध्यायों से ही प्रश्न पूछे जाएंगे. परीक्षा में ऑब्जेक्टिव (MCQs) और सब्जेक्टिव (लघु और दीर्घ उत्तरीय) दोनों प्रकार के प्रश्न शामिल होंगे
Subject Syllabus विज्ञान (Science)
गति (Motion) बल तथा गति के नियम (Force and Laws of Motion) गुरुत्वाकर्षण (Gravitation) हमारे आस-पास के पदार्थ (Matter in Our Surroundings) क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध हैं (Is Matter Around Us Pure) जीवन की मौलिक इकाई – कोशिका (The Fundamental Unit of Life – Cell) ऊतक (Tissues)
इस परीक्षा में फेल करने पर क्या होगा ?
बिहार बोर्ड कक्षा 9वीं की अर्धवार्षिक (Half Yearly) परीक्षा में फेल होने या अनुपस्थित (Absent) रहने पर आपको मुख्य (वार्षिक) परीक्षा का फॉर्म भरने से रोका जा सकता है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के नियमों के अनुसार, इस आंतरिक परीक्षा में शामिल होना और उत्तीर्ण होना सभी छात्रों के लिए अनिवार्य है.
यह विद्यालय के स्तर पर आयोजित होने वाली अर्धवार्षिक जांच परीक्षा है। और इसका अंक ANNUAL EXAM 2027 में नहीं जोड़े जाएंगे।
अर्धवार्षिक परीक्षा 2026-EXAM CENTER
इस परीक्षा का आयोजन आपके विद्यालय के स्तर पर होगा। अर्थात की जिस भी विद्यालय में आपका नामांकन है। उसी में जाकर आपको परीक्षा देना होगा ।
क्या अर्धवार्षिक परीक्षा के कॉपी Check होता हैं?
हां,जब आपकी परीक्षा सम्पन्न हो जाती हैं, तब आपके कॉपी को आपके विद्यालय/कॉलेज के शिक्षकों के द्वारा चेक की जाती हैं। तथा इसका फाइनल रिजल्ट बोर्ड ऑफिस को भेजा भी जाता हैं।
अर्धवार्षिक परीक्षा का महत्व
यदि आप भी कक्षा 9वी की अर्धवार्षिक परीक्षा देने जा रहे हैं या देने वाले हैं तो आप सभी को इस परीक्षा में भाग लेना अति आवश्यक है अर्धवार्षिक परीक्षा का उद्देश्य छात्रों की आगे की कक्षा में प्रवेश करने से पहले उसकी तैयारी को जांच किया जाए और तैयारी को बेहतर किया जाए ताकि वह आगे परीक्षा में किसी भी प्रकार में उनको दिक्कत ना हो और उनको जो भी कमजोरी है वह उसको सुधार सके इसलिए अर्धवार्षिक परीक्षा लिया जाता है
Class 9th Science Objective Answer Key 2026
| 1.C | 16.C | 31.A | 46.C |
| 2.C | 17.B | 32.A | 47.B |
| 3.C | 18.C | 33.C | 48.C |
| 4.A | 19.B | 34.C | 49.D |
| 5.B | 20.A | 35.B | 50.B |
| 6.C | 21.A | 36.C | 51. |
| 7.D | 22.B | 37.D | 52. |
| 8.C | 23.C | 38.A | 53. |
| 9.B | 24.A | 39.A | 54. |
| 10.C | 25.C | 40.C | 55. |
| 11.C | 26.B | 41.A | 56. |
| 12.D | 27.A | 42.C | 57. |
| 13.A | 28.C | 43.D | 58. |
| 14.A | 29.C | 44.D | 59. |
| 15.C | 30.D | 45.C | 60. |
Subjectives Question Answer
1. क्या एकसमान वृत्तीय गति त्वरित गति है?
उत्तर: हाँ, एकसमान वृत्तीय गति एक त्वरित गति है। ऐसा इसलिए है क्योंकि वृत्ताकार पथ पर गति करते समय वस्तु की दिशा लगातार बदलती रहती है, जिससे उसके वेग (velocity) में परिवर्तन होता है।
2. किस अवस्था में किसी वस्तु के औसत वेग का परिमाण उसकी औसत चाल के बराबर होगा?
उत्तर: जब वस्तु एक सीधी रेखा (सरल रेखा) में बिना दिशा बदले गति करती है, तब औसत वेग का परिमाण उसकी औसत चाल के बराबर होता है।
3. एक पिंड के वेग-समय ग्राफ से उसके द्वारा तय की गई कुल दूरी आप कैसे ज्ञात करेंगे?
उत्तरः वेग-समय ग्राफ में समय-अक्ष (time-axis) तथा ग्राफ की रेखा के बीच का क्षेत्रफल (Area) निकालकर पिंड द्वारा तय की गई कुल दूरी ज्ञात की जाती है।
4. चलती गाड़ी से कूदना क्यों खतरनाक है? व्याख्या करें।
उत्तर: जड़त्व (Inertia) के नियम के कारण चलती
गाड़ी से कूदना खतरनाक होता है। जब व्यक्ति कूदता है, तो उसके पैर ज़मीन के संपर्क में आते ही विराम में आ जाते हैं, लेकिन शरीर का ऊपरी हिस्सा गाड़ी की गति के कारण गतिमान ही रहता है, जिससे व्यक्ति आगे की ओर गिरकर चोटिल हो सकता है।
6. न्यूटन के प्रथम गति नियम को लिखें और उसकी व्याख्या करें।उत्तरः
नियमः यदि कोई वस्तु विराम अवस्था में है तो वह विराम में ही रहेगी, और यदि वह एकसमान गति से सीधी रेखा में चल रही है तो चलती ही रहेगी, जब तक कि उस पर कोई बाहरी असंतुलित बल न लगाया जाए।
व्याख्याः यह नियम बताता है कि वस्तुएं अपनी अवस्था परिवर्तन का विरोध करती हैं, जिसे जड़त्व (Inertia) कहा जाता है।
7. बल की परिभाषा दें। इसका SI मात्रक क्या है? उत्तरः
परिभाषाः बल वह बाह्य कारक है जो किसी वस्तु की स्थिति (विराम या गति), दिशा या आकार में परिवर्तन करता है या करने का प्रयास करता है।
SI मात्रकः न्यूटन (N) या kg m/s²
