1 July Class 10th Hindi Question Paper Quarterly Exam 2026

1 July Class 10th Hindi Question Paper Quarterly Exam 2026

Subject Hindi 

Exam Date 

1 July.2026
10th Exam  Quarterly 2026
WhatsApp Channel  Join 
YouTube  Click Here 

 

बिहार बोर्ड (BSEB) द्वारा कक्षा 10वी के लिए त्रैमासिक (Quarterly) परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं, जिनका मुख्य उद्देश्य छात्रों का निरंतर मूल्यांकन करना और उन्हें बोर्ड परीक्षाओं (मैट्रिक) के लिए तैयार करना है।

 

परीक्षा का उद्देश्य:

विद्यार्थियों की विषय-वार समझ और प्रगति को ट्रैक करना। कक्षा 11वीं में दाखिले के लिए इन परीक्षाओं में शामिल होना अनिवार्य है।परीक्षा का स्तर: प्रश्न पत्र बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा ही तैयार किए जाते हैं, जो बोर्ड के पाठ्यक्रम (Syllabus) पर आधारित होते हैं।

 

बिहार बोर्ड (BSEB) द्वारा कक्षा 10वी त्रैमासिक परीक्षा का रूटीन जारी कर दिया गया है कक्षा 10वी की त्रैमासिक परीक्षा 26 जून से 29 जून के बीच आयोजित होगी

 

परीक्षा का स्तर: 

प्रश्न पत्र बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा ही तैयार किए जाते हैं, जो बोर्ड के पाठ्यक्रम (Syllabus) पर आधारित होते हैं।

 

कितने सिलेबस से प्रश्न रहेंगे Quarterly Exam 2026 Syllabus

कक्षा 10th के त्रैमासिक परीक्षा 2026 का प्रश्न पत्र आपके विद्यालय में जून माह तक पढ़ाए गए पाठ से प्रश्न आएगा यानी BOOK से 25% प्रश्न पूछे जाएंगे

 

 

इस परीक्षा में फेल करने पर क्या होगा ?

यह विद्यालय के स्तर पर आयोजित होने वाली त्रैमासिक जांच परीक्षा है। इसलिए इस परीक्षा में भाग लेना अनिवार्य है इस परीक्षा में फेल करने पर आगे की परीक्षा में अनुमति नहीं मिलेगी और इसका अंक annual एग्जाम 2027 में नहीं जोड़े जाएंगे।

 

 त्रैमासिक परीक्षा Exam 2026-EXAM CENTER

इस परीक्षा का आयोजन आपके विद्यालय के स्तर पर होगा। अर्थात की जिस भी विद्यालय में आपका नामांकन है। उसी में जाकर आपको परीक्षा देना होगा ।

 

 

Admit Card Quarterly Exam 2026

इस परीक्षा के लिए बिहार बोर्ड के तरफ से कोई भी ऑफिशियल एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा। इस परीक्षा का आयोजन आपके स्कूलों कॉलेज के अस्तर पर होगा 

 

त्रैमासिक परीक्षा नहीं देंगे तो क्या होगा ?

बोर्ड ने साफ सुथरे शब्दों में सभी विद्यालय को निर्देश दिया हैं, यदि कोई छात्र/छात्रा परीक्षा में शामिल नहीं होंगे तो उनको किसी भी परिस्थिति में फाइनल परीक्षा में भाग नहीं ले सकते हैं 

 

क्या त्रैमासिक परीक्षा के कॉपी Check होता हैं?

जी हां, जब आपकी परीक्षा सम्पन्न हो जाती हैं, तब आपके कॉपी को आपके विद्यालय/कॉलेज के शिक्षकों के द्वारा चेक की जाती हैं। तथा इसका फाइनल रिजल्ट बोर्ड ऑफिस को भेजा भी जाता हैं।

 

 

त्रैमासिक परीक्षा का महत्व

यदि आप भी कक्षा 10वी की त्रैमासिक परीक्षा देने जा रहे हैं या देने वाले हैं तो आप सभी को इस परीक्षा में भाग लेना अति आवश्यक है त्रैमासिक परीक्षा का उद्देश्य छात्रों की आगे की कक्षा में प्रवेश करने से पहले उसकी तैयारी को जांच किया जाए और तैयारी को बेहतर किया जाए ताकि वह आगे परीक्षा में किसी भी प्रकार में उनको दिक्कत ना हो और उनको जो भी कमजोरी है वह उसको सुधार सके इसलिए त्रैमासिक परीक्षा लिया जाता है 

 Objective Answer Key 

1.B 11.A 21.C 31.A 41.D
2.C 12.D 22.A 32.C 42.B
3.A 13.C 23.D 33.D 43.D
4.A 14.B 24.B 34.B 44.B
5.B 15.B 25.D 35.B 45.A
6.B 16.C 26.C 36.C 46.D
7.C 17.B 27.C 37.A 47.A
8.B 18.A 28.A 38.C 48.D
9.C 19.B 29.D 39.C 49.C
10.B 20.C 30.C 40.C 50.D

Subjective Question Answer

Q. मंगम्मा अपने बेटे और बहू से अलग क्यों हो गई?

उत्तर :मंगम्मा का अपनी बहू (नंजम्मा) से पोते की पिटाई को लेकर विवाद हो गया था। जब मंगम्मा ने बहू को डाँटा तो बहू ने अपने पति का पक्ष लिया। इस बात से आहत होकर और अपने आत्मसम्मान की रक्षा के लिए मंगम्मा अपने बेटे-बहू से अलग रहने लगी।

 

Q. डॉ. बली ने मैक्समूलर और उनके मित्रों को क्या बताया?

उत्तर :डॉ. बली ने मैक्समूलर और उनके मित्रों को भारत की प्राचीन सभ्यता, संस्कृति तथा विशेषकर वैदिक भाषा के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि मानव इतिहास और भाषा-विज्ञान को समझने के लिए भारत का अध्ययन अत्यंत आवश्यक है।

 

Q. मैक्समूलर ने भारतीय साहित्य को पढ़ने की सलाह क्यों दी है?

उत्तर :मैक्समूलर के अनुसार भारतीय साहित्य (विशेषकर वैदिक साहित्य) में मानव मस्तिष्क के सर्वोत्तम विचार संचित हैं। यह साहित्य जीवन की बड़ी समस्याओं का समाधान प्रस्तुत करता है तथा संसार को अधिक मानवीय और उदार बनने की प्रेरणा देता है।

 

Q. रंगप्पा कौन था और वह मंगम्मा से क्या चाहता था?

उत्तर :रंगप्पा मंगम्मा के गाँव का एक पुराना और धूर्त व्यक्ति था। जब उसे पता चला कि मंगम्मा अपने बेटे से अलग रहती है और उसके पास पैसे हैं, तब वह मंगम्मा से धन ऐंठना चाहता था।

 

Q. कवि रसखान ने कृष्ण की चोरी क्यों कही है?

उत्तर :कवि रसखान कृष्ण के अनन्य भक्त हैं। उन्होंने कृष्ण को ‘चितचोर’ कहा है, क्योंकि कृष्ण के अत्यंत सुंदर रूप और मधुर मुस्कान ने रसखान के मन और प्राणों को पूरी तरह अपनी ओर आकर्षित कर लिया। इसलिए उनका मन किसी और चीज़ में नहीं लगता।

 

Q. गुरु नानक के अनुसार गुरु की कृपा किसे प्राप्त होती है?

उत्तर : गुरु नानक के अनुसार गुरु की कृपा उसी व्यक्ति को प्राप्त होती है, जो ईश्वर की भक्ति करता है। गुरु की कृपा से सांसारिक मोह-माया का नाश होता है और आत्मा परमात्मा में लीन हो जाती है।

 

Q. कवि रसखान की रचनाओं से मुग्ध होकर भारतेंदु हरिश्चंद्र ने क्या कहा था?

उत्तर :कवि रसखान की कृष्ण-भक्ति और उनकी रचनाओं से प्रभावित होकर भारतेंदु हरिश्चंद्र ने कहा था- “इन मुसलमान हरिजन पर कोटिन हिंदू वारिए।”

 

Q. कवि धनानंद की मृत्यु कैसे हुई?

उत्तर :कवि धनानंद की मृत्यु नादिरशाह के सैनिकों द्वारा हुई थी। जब सन् 1739 में नादिरशाह ने दिल्ली दल्ली पर आक्रमण किया, तब सैनिकों ने उनसे धन माँगा। धनानंद ने व्यंग्य में “रज, रज, रज” (ब्रज की रज) कहा। इससे क्रोधित होकर सैनिकों ने उनकी हत्या कर दी।

 

Q. गुरु नानक के माता-पिता का क्या नाम था?

उत्तर :गुरु नानक के पिता का नाम कालूचंद खत्री (मेहता कालू) तथा माता का नाम तृप्ता देवी था।

 

Q.. कवि धनानंद के अनुसार बादल किसके लिए संदेशवाहक का कार्य करता है?

उत्तर :कवि धनानंद के अनुसार बादल विरही जनों के लिए संदेशवाहक का कार्य करता है। वह स्वयं कष्ट सहकर भी दूसरों तक संदेश पहुँचाता है और जीवनदायी वर्षा करता है।

 

Q.श्रम विभाजन और जाति प्रथा’ शीर्षक पाठ के अनुसार जातिवाद के पोषक उसके पक्ष में क्या तर्क देते हैं?

उत्तरः जातिवाद के पोषक इसके पक्ष में यह तर्क देते हैं कि आधुनिक सभ्य समाज में ‘कार्य-कुशलता’ (Efficiency) के लिए श्रम विभाजन (Division of Labour) बेहद आवश्यक है। चूँकि जाति प्रथा भी श्रम विभाजन का ही दूसरा रूप है, इसलिए इसमें कोई बुराई या दोष नहीं है। 

 

Q.मंगम्मा का अपनी बहू के साथ किस बात को लेकर विवाद था?

उत्तरः मंगम्मा का उसकी बहू नंजम्मा के साथ मुख्य विवाद बेटे और पोते पर अधिकार तथा घरेलू स्वतंत्रता को लेकर था। प्रत्यक्ष रूप से विवाद तब शुरू हुआ जब बहू ने अपने बेटे (मंगम्मा के पोते) की बेरहमी से पिटाई की, जिसका मंगम्मा ने विरोध किया। मूल रूप से यह सास-बहू के बीच वर्चस्व और आपसी ईर्ष्या की लड़ाई थी

 

 

Q. मंगम्मा का चरित्र-चित्रण करें।

उत्तर :मंगम्मा एक परिश्रमी, स्वाभिमानी और साहसी महिला है। वह अपने परिवार के पालन-पोषण के लिए मेहनत करके दही बेचती है। वह अपने बेटे और पोते से बहुत प्रेम करती है, लेकिन अपने आत्मसम्मान से कभी समझौता नहीं करती।

बहू से विवाद होने के बाद वह अलग रहने लगती है, फिर भी परिवार के प्रति उसका स्नेह बना रहता है। वह सरल, ईमानदार और दयालु स्वभाव की है। समाज में अकेले रहते हुए भी वह साहसपूर्वक जीवन बिताती है तथा अंत में अपने परिवार से पुनः मिल जाती है।

 

Q. डॉ. भीमराव अंबेडकर का जीवन-परिचय दें।

उत्तर ….डॉ. भीमराव अंबेडकर का संक्षिप्त जीवन-परिचय इस प्रकार है-

(1) जन्म एवं स्थान

डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में एक दलित (महार) परिवार में हुआ।

 

(2) शिक्षा

उन्होंने प्रारम्भिक शिक्षा भारत में प्राप्त की। इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका तथा लंदन (इंग्लैंड) गए। वहाँ से उन्होंने एम.ए., पीएच.डी., डी.एससी. तथा बैरिस्टर की उपाधियाँ प्राप्त कीं।

 

(3) सामाजिक योगदान

वे जातिवाद, , छुआछूत और सामाजिक असमानता के प्रबल विरोधी थे। उन्होंने दलितों, महिलाओं तथा शोषित वर्गों के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया।

 

(4) संविधान निर्माण

डॉ. अंबेडकर भारतीय संविधान के प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे। उन्हें भारतीय संविधान का जनक कहा जाता है।

 

Q.लेखक मैक्स मूलर की दृष्टि में सच्चे भारत के दर्शन कहाँ हो सकते हैं और क्यों?

उत्तरः लेखक मैक्स मूलर की दृष्टि में सच्चे भारत के दर्शन भारत के गाँवों में हो सकते हैं, न कि दिल्ली, मुंबई या कोलकाता जैसे बड़े शहरों में। ऐसा इसलिए है क्योंकि भारत की प्राचीन संस्कृति, परंपराएं, सरलता, सच्चाई, और वास्तविक मानवीय मूल्य आज भी गाँवों में पूरी शुद्धता के साथ जीवित हैं।

 

 

 

Q.कृष्ण को चोर क्यों कहा गया है? कवि रसखान का अभिप्राय स्पष्ट करें।

उत्तरः कवि रसखान ने कृष्ण को ‘चितचोर’ (मन चुराने वाला) कहा है। उनका अभिप्राय है कि श्रीकृष्ण के रूप-सौंदर्य ने कवि के हृदय को इतनी गहराई से मोह लिया है कि अब उनका स्वयं के मन पर कोई नियंत्रण नहीं रहा।

 

Q कवि घनानंद कहाँ अपने आँसुओं को पहुँचाना चाहते हैं और क्यों?

उत्तरः कवि घनानंद अपने आँसुओं को अपनी प्रियतमा ‘सुजान’ के आँगन में पहुँचाना चाहते हैं। वे ऐसा इसलिए चाहते हैं ताकि उनकी निष्ठुर प्रियतमा को कवि के विरह की तड़प और सच्चे प्रेम का अहसास हो सके।

Download 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top