2 July Class 9th Social Science Question Paper Quarterly Exam 2026
| Subject | Social Science |
| Exam Date | 2.7.2026 |
| 9th Exam | त्रैमासिक परीक्षा |
| WhatsApp Channel | Click Here |
| YouTube | Click Here |
बिहार बोर्ड (BSEB) कक्षा 9वीं की त्रैमासिक (Quarterly) परीक्षाएं वर्ष 2026 के लिए बोर्ड द्वारा आयोजित की जा रही हैं यह परीक्षा 1 जुलाई से 3 जुलाई के बीच आयोजित होगी
परीक्षा का मोड (Exam Mode): यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में आपके अपने स्कूल/कॉलेज में आयोजित होती है।
उद्देश्य: छात्रों को बोर्ड परीक्षा (वार्षिक) के पैटर्न से परिचित कराना और उनकी निरंतर तैयारी जांचना।
प्रश्न पत्र (Question Paper): बिहार बोर्ड (BSEB) द्वारा सभी सरकारी और संबद्ध स्कूलों में एक समान प्रश्न पत्र भेजा जाता है।
शिफ्ट और समय: यह परीक्षा दो पालियों (First and Second Shift) में होती है, जो बिहार बोर्ड के मानक समय के अनुसार सुबह और दोपहर में संचालित होती है
परीक्षा में सफलता के लिए महत्वपूर्ण टिप्स
इस परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने और कॉन्फिडेंस बढ़ाने के लिए आप इन रणनीतियों का पालन कर सकते हैं:
बोर्ड सिलेबस पर फोकस: बिहार बोर्ड द्वारा निर्धारित नवीनतम पाठ्यक्रम के अनुसार ही पढ़ाई करें।
प्रीवियस ईयर प्रश्न-पत्र: पिछले वर्षों के त्रैमासिक और मासिक परीक्षाओं के प्रश्न पत्रों का अभ्यास करें।
कॉन्सेप्ट क्लीयरेंस: रटने के बजाय टॉपिक्स को गहराई से समझें ताकि किसी भी प्रकार के प्रश्न पूछे जाने पर आप आसानी से उत्तर दे सकें।
परीक्षा का उद्देश्य:
विद्यार्थियों की विषय-वार समझ और प्रगति को ट्रैक करना। कक्षा 10वीं में दाखिले के लिए इन परीक्षाओं में शामिल होना अनिवार्य है।परीक्षा का स्तर: प्रश्न पत्र बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा ही तैयार किए जाते हैं, जो बोर्ड के पाठ्यक्रम (Syllabus) पर आधारित होते हैं।
कितने सिलेबस से प्रश्न रहेंगे Quarterly Exam 2026 Syllabus
कक्षा 9th के त्रैमासिक परीक्षा 2026 का प्रश्न पत्र आपके विद्यालय में जून माह तक पढ़ाए गए बिहार बोर्ड (BSEB) कक्षा 9वीं की त्रैमासिक (Quarterly) परीक्षा के लिए पाठ्यक्रम हर विषय की कुल इकाई (unit) का लगभग 25-30% होता है। त्रैमासिक परीक्षाओं का आयोजन स्कूल स्तर पर किया जाता है, जिसमें आमतौर पर शुरुआती 3 से 4 अध्याय ही शामिल होते हैं
इस परीक्षा में फेल करने पर क्या होगा ?
यह विद्यालय के स्तर पर आयोजित होने वाली त्रैमासिक जांच परीक्षा है। इसलिए इस परीक्षा में भाग लेना अनिवार्य है और इसका अंक annual एग्जाम 2027 में नहीं जोड़े जाएंगे।
त्रैमासिक परीक्षा Exam 2026-EXAM CENTER
इस परीक्षा का आयोजन आपके विद्यालय के स्तर पर होगा। अर्थात की जिस भी विद्यालय में आपका नामांकन है। उसी में जाकर आपको परीक्षा देना होगा ।
Admit Card Quarterly Exam 2026
इस परीक्षा के लिए बिहार बोर्ड के तरफ से कोई भी ऑफिशियल एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा। इस परीक्षा का आयोजन आपके स्कूलों कॉलेज के अस्तर पर होगा
त्रैमासिक परीक्षा नहीं देंगे तो क्या होगा ?
बोर्ड ने साफ सुथरे शब्दों में सभी विद्यालय को निर्देश दिया हैं, यदि कोई छात्र/छात्रा परीक्षा में शामिल नहीं होंगे तो उनको किसी भी परिस्थिति में फाइनल परीक्षा में भाग नहीं ले सकते हैं
क्या त्रैमासिक परीक्षा के कॉपी Check होता हैं?
जी हां, जब आपकी परीक्षा सम्पन्न हो जाती हैं, तब आपके कॉपी को आपके विद्यालय/कॉलेज के शिक्षकों के द्वारा चेक की जाती हैं। तथा इसका फाइनल रिजल्ट बोर्ड ऑफिस को भेजा भी जाता हैं।
त्रैमासिक परीक्षा का महत्व
यदि आप भी कक्षा 9वी की त्रैमासिक परीक्षा देने जा रहे हैं या देने वाले हैं तो आप सभी को इस परीक्षा में भाग लेना अति आवश्यक है त्रैमासिक परीक्षा का उद्देश्य छात्रों की आगे की कक्षा में प्रवेश करने से पहले उसकी तैयारी को जांच किया जाए और तैयारी को बेहतर किया जाए ताकि वह आगे परीक्षा में किसी भी प्रकार में उनको दिक्कत ना हो और उनको जो भी कमजोरी है वह उसको सुधार सके इसलिए त्रैमासिक परीक्षा लिया जाता है
Class 9th Social Science Objective Answer Key
| 1.A | 16.B | 31.A | 46. |
| 2.B | 17.A | 32.C | 47. |
| 3.C |
18.A |
33.A | 48. |
| 4.B | 19.D | 34.D | 49. |
| 5.C | 20.D | 35.C | 50. |
| 6.B | 21.C | 36.B | 51. |
| 7.A | 22.B | 37.C | 52. |
| 8.B | 23.B | 38.B | 53. |
| 9.C | 24.D | 39.A | 54. |
| 10.D | 25.D | 40.A | 55. |
| 11.B | 26.D | 41.D | 56. |
| 12.C | 27.A | 42.C | 57. |
| 13.B | 28.A | 43.B | 58. |
| 14.A | 29.C | 44.C | 59. |
| 15.B | 30.B | 45.A | 60. |
Subjective Question Answer
Q. नई दुनिया की खोज इंग्लैंड के लिए किस प्रकार वरदान सिद्ध हुई?
उत्तरःनई दुनिया (अमेरिका) की खोज ने इंग्लैंड को एक विशाल औपनिवेशिक साम्राज्य स्थापित करने का अवसर दिया। इससे इंग्लैंड को भारी मात्रा में कच्चे माल और नए बाजारों की प्राप्ति हुई, जिससे वहाँ की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई और औद्योगिक क्रांति का मार्ग प्रशस्त हुआ।
Q. यूरोप में मध्यकाल को अंधकार का युग क्यों कहा जाता है?
उत्तरःमध्यकालीन यूरोप को अंधकार युग कहा जाता है क्योंकि उस समय शिक्षा और विज्ञान की प्रगति रुक गई थी। लोग अंधविश्वास पर भरोसा करते थे। चर्च का बहुत प्रभाव था तथा सामंतों ने आम लोगों का शोषण किया। समाज में असमानता थी और विकास ठप हो गया था।
Q. भौगोलिक खोजों में वैज्ञानिक उपकरणों का क्या योगदान था?
उत्तरःवैज्ञानिक उपकरणों की मदद से भौगोलिक खोजें संभव और सुरक्षित बन सकीं। कम्पास ने दिशा ज्ञात करने में सहायता की। सुधरे हुए मानचित्रों से मार्ग की सही जानकारी मिली। एस्ट्रोलैब और दूरबीन ने स्थिति तथा दूरी का अनुमान लगाने में सहायता की। नई नौकाओं से लंबी यात्राएँ आसान हुई।
Q. उपनिवेशवाद से आप क्या समझते हैं?
उत्तरःजब शक्तिशाली देश किसी दूसरे कमजोर देश पर राजनीतिक, आर्थिक या सामाजिक रूप से अपना नियंत्रण स्थापित कर लेते हैं, तो उसे उपनिवेशवाद कहते हैं।
Q. संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख अंग कौन-कौन से हैं?
उत्तरःसंयुक्त राष्ट्र के छह प्रमुख अंग हैं-
महासभा
सुरक्षा परिषद
न्यास परिषद
अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय
सचिवालय
आर्थिक एवं सामाजिक परिषद
Q. लोकतंत्र की कोई दो विशेषताएँ लिखिए।
उत्तरः
(i) कानून का शासनः नेताओं सहित सभी को कानून का पालन करना चाहिए।
(ii) स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनावःनागरिकों को नियमित मतदान के माध्यम से अपने प्रतिनिधियों को चुनने का अधिकार होता है।
Q. एशिया के पाँच गैर-लोकतांत्रिक देशों के नाम लिखिए।
उत्तरः
कोरिया
चीन
सऊदी अरब
संयुक्त अरब अमीरात
म्यांमार
Q. उत्पादन में पूंजी का क्या महत्व है?
उत्तरः
उत्पादन में पूंजी का अत्यधिक महत्व है क्योंकि यह श्रम की कार्यक्षमता और उत्पादकता को बढ़ाती है। इससे आधुनिक मशीनें, कच्चा माल और बुनियादी ढाँचा उपलब्ध होता है, जिससे बड़े पैमाने पर उत्पादन संभव होता है।
Q. उत्पादन के साधनों में संगठन एवं उद्यमी की भूमिका का उल्लेख करें।
उत्तरः
संगठनःभूमि, श्रम एवं पूंजी उत्पादन के साधन हैं, लेकिन उत्पादन के लिए आवश्यक है कि इन्हें एकत्रित कर उत्पादन कार्य में लगाया जाए। यह कार्य व्यवसायी अथवा संगठक द्वारा किया जाता है।
उद्यमःउत्पादन में जोखिम उठाने के कार्य को साहसी कहते हैं तथा जो व्यक्ति इस जोखिम को उठाता है, उसे साहसी या उद्यमी कहते हैं।
Q. संयुक्त राष्ट्र की स्थापना के उद्देश्यों की व्याख्या करें।
उत्तरःसंयुक्त राष्ट्र की स्थापना का मुख्य उद्देश्य-
विश्व शांति और सुरक्षा बनाए रखना तथा भविष्य के युद्धों को रोकना।
अंतर्राष्ट्रीय विवादों का शांतिपूर्ण समाधान करना।
विभिन्न देशों के बीच समानता एवं सहयोग के आधार पर मैत्रीपूर्ण संबंध विकसित करना।आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक समस्याओं के समाधान हेतु अंतर्राष्ट्रीय सहयोग बढ़ाना।
