1 July Class 12th Chemistry Question Paper Quarterly Exam 2026

1 July Class 12th Chemistry Question Paper Quarterly Exam 2026

Subject Chemistry 
Exam Date  1.7.2026
12th Exam  त्रैमासिक परीक्षा 
WhatsApp Channel  Join Now 
YouTube  Click Here 

बिहार बोर्ड (BSEB) कक्षा 12वीं की त्रैमासिक (Quarterly) परीक्षाएं वर्ष 2026 के लिए बोर्ड द्वारा आयोजित की जा रही हैं यह परीक्षा 1 जुलाई से 8 जुलाई के बीच आयोजित होगी 

 

परीक्षा का मोड (Exam Mode): यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में आपके अपने स्कूल/कॉलेज में आयोजित होती है।

उद्देश्य: छात्रों को बोर्ड परीक्षा (वार्षिक) के पैटर्न से परिचित कराना और उनकी निरंतर तैयारी जांचना।

 

प्रश्न पत्र (Question Paper): बिहार बोर्ड (BSEB) द्वारा सभी सरकारी और संबद्ध स्कूलों में एक समान प्रश्न पत्र भेजा जाता है।

शिफ्ट और समय: यह परीक्षा दो पालियों (First and Second Shift) में होती है, जो बिहार बोर्ड के मानक समय के अनुसार सुबह और दोपहर में संचालित होती है

 

परीक्षा में सफलता के लिए महत्वपूर्ण टिप्स

इस परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने और कॉन्फिडेंस बढ़ाने के लिए आप इन रणनीतियों का पालन कर सकते हैं:

 

बोर्ड सिलेबस पर फोकस: बिहार बोर्ड द्वारा निर्धारित नवीनतम पाठ्यक्रम के अनुसार ही पढ़ाई करें।

प्रीवियस ईयर प्रश्न-पत्र: पिछले वर्षों के त्रैमासिक और मासिक परीक्षाओं के प्रश्न पत्रों का अभ्यास करें।

उत्तर लेखन का अभ्यास: हिंदी जैसे भाषा विषयों में अच्छे अंक के लिए उत्तर लिखते समय शब्द सीमा और स्पष्टता का विशेष ध्यान रखें।

 

कॉन्सेप्ट क्लीयरेंस: रटने के बजाय टॉपिक्स को गहराई से समझें ताकि किसी भी प्रकार के प्रश्न पूछे जाने पर आप आसानी से उत्तर दे सकें।

 

 Quarterly Exam 2026 Syllabus

कक्षा 12th के त्रैमासिक परीक्षा 2026 का प्रश्न पत्र आपके विद्यालय में जून माह तक पढ़ाए गए पाठ से प्रश्न आएगा 

बिहार बोर्ड (BSEB) कक्षा 12वीं की त्रैमासिक (Quarterly) परीक्षा के लिए पाठ्यक्रम हर विषय की कुल इकाई (unit) का लगभग 25-30% होता है। त्रैमासिक परीक्षाओं का आयोजन स्कूल स्तर पर किया जाता है, जिसमें आमतौर पर शुरुआती 3 से 4 अध्याय ही शामिल होते हैं

 Example 

रसायन शास्त्र (Chemistry): ठोस अवस्था (Solid State), विलयन (Solutions), और विद्युत रसायन (Electrochemistry)।

 

 

इस परीक्षा में फेल करने पर क्या होगा ?

यह विद्यालय के स्तर पर आयोजित होने वाली त्रैमासिक जांच परीक्षा है। इसलिए इस परीक्षा में भाग लेना अनिवार्य है और इसका अंक annual एग्जाम 2027 में नहीं जोड़े जाएंगे।

 

 त्रैमासिक परीक्षा Exam 2026-EXAM CENTER

इस परीक्षा का आयोजन आपके विद्यालय के स्तर पर होगा। अर्थात की जिस भी विद्यालय में आपका नामांकन है। उसी में जाकर आपको परीक्षा देना होगा ।

 

 

Admit Card Quarterly Exam 2026

इस परीक्षा के लिए बिहार बोर्ड के तरफ से कोई भी ऑफिशियल एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा। इस परीक्षा का आयोजन आपके स्कूलों कॉलेज के अस्तर पर होगा 

 

त्रैमासिक परीक्षा नहीं देंगे तो क्या होगा ?

बोर्ड ने साफ सुथरे शब्दों में सभी विद्यालय को निर्देश दिया हैं, यदि कोई छात्र/छात्रा परीक्षा में शामिल नहीं होंगे तो उनको किसी भी परिस्थिति में फाइनल परीक्षा में भाग नहीं ले सकते हैं 

 

त्रैमासिक परीक्षा का महत्व

यदि आप भी कक्षा 12वीं की त्रैमासिक परीक्षा देने जा रहे हैं या देने वाले हैं तो आप सभी को इस परीक्षा में भाग लेना अति आवश्यक है त्रैमासिक परीक्षा का उद्देश्य छात्रों की आगे की कक्षा में प्रवेश करने से पहले उसकी तैयारी को जांच किया जाए और तैयारी को बेहतर किया जाए ताकि वह आगे परीक्षा में किसी भी प्रकार में उनको दिक्कत ना हो और उनको जो भी कमजोरी है वह उसको सुधार सके इसलिए त्रैमासिक परीक्षा लिया जाता है 

 Chemistry Objective Answer Key 

1.B 16.D 31.B 46.A
2.B

17.B

32.A 47.C
3.A 18.A 33.C 48.A
4.B 19.B 34.B 49.D
5.A 20.A 35.A 50.A
6.C 21.A 36.B 51.
7.B 22.B 37.A 52.
8.C 23.A 38.A 53.
9.C 24.B 39.A 54.
10.A 25.A 40.C 55.
11.B 26.A 41.A 56.
12.A 27.C 42.A 57.
13.A 28.A 43.A 58.
14.B 29.A 44.A 59.
15.A 30.C 45.A 60.

Download Subjective Question PDF 

 

Q. विलेय और विलायक की परिभाषा

(Definition of Solute and Solvent)

Ans.एक समांगी मिश्रण (विलयन) मुख्य रूप से दो घटकों से मिलकर बनता है:

विलेय (Solute): विलयन में जो घटक कम मात्रा में उपस्थित होता है और जो विलायक में घुलता है, उसे विलेय कहते हैं। जैसे: पानी में नमक के घोल में ‘नमक’ विलेय है।

विलायक (Solvent): विलयन में जो घटक अधिक मात्रा में उपस्थित होता है और जो विलेय को अपने अंदर घोलता है, उसे विलायक कहते हैं। जैसे: नमक के घोल में ‘पानी’ विलायक है।

 

Q अणुसंख्य गुणधर्म और उनके नाम (Colligative Properties)

विलयन के वे भौतिक गुण जो केवल विलेय के कणों की संख्या (या मोल अंश) पर निर्भर करते हैं, न कि विलेय की प्रकृति या उसकी बनावट पर, अणुसंख्य गुणधर्म कहलाते हैं। चार मुख्य अणुसंख्य गुणधर्मों के नाम निम्नलिखित हैं:

1. वाष्प दाब का आपेक्षिक अवनमन (Relative Lowering of Vapor Pressure)

2. क्वथनांक में उन्नयन (Elevation of Boiling Point)

3. हिमांक में अवनमन (Depression of

 

Q. परासरण क्या है? (What is Osmotic Pressure / Osmosis?)

Ans.कम सांद्रता वाले विलयन (या शुद्ध विलायक) से अधिक सांद्रता वाले विलयन की ओर विलायक के कणों का एक अर्ध-पारगम्य झिल्ली (Semi-permeable membrane) से होकर स्वतः प्रवाहित होना परासरण कहलाता है।

 

Q.. विद्युत रसायन क्या है? (What is Electrochemistry?)

रसायन विज्ञान की वह शाखा जिसके अंतर्गत रासायनिक ऊर्जा (Chemical Energy) और विद्युत ऊर्जा (Electrical Energy) के अंतः रूपांतरण तथा उनके आपसी संबंध का अध्ययन किया जाता है, उसे विद्युत रसायन कहते हैं।

 

 

Q.बिन्दु दोष (Point defect) – किसी क्रिस्टल में जालक बिन्दु (Lattice point) से अवयवी कणों के विस्थापन से उत्पन्न दोष, बिन्दु दोष है।

फ्रेंकेल दोष (Frenkel defect) _ किसी आयनिक ठोस में धनायन या ऋणायन अपने वास्तविक जालक बिन्दु से विस्थापित होकर अंतराकाश (Interstitial site) में आ जाते हैं, तो फ्रेंकेल दोष उत्पन्न होता है। इसके लिए धनायन का आकार ऋणायन से बहुत छोटा होनी चाहिए। इससे क्रिस्टल का स्थायित्व घटता है परन्तु घनत्व अपरिवर्तित रहता है।

शॉटकी दोष (Schottky defect) – किसी आयनिक ठोस में धनायन एवं ऋणायन समान संख्या में क्रिस्टल से विस्थापित होते हैं, तो शॉटकी दोष उत्पन्न होता है। इसके लिए धनायन एवं ऋणायन का आकार समान होनी चाहिए। इससे क्रिस्टल का स्थायित्व तथा घनत्व कम हो जाता है।

 

Q.मोल-अंश को परिभाषित करें।

परिभाषाः किसी विलयन में किसी विशेष घटक (विलेय या विलायक) के मोलों की संख्या और विलयन में उपस्थित सभी घटकों के कुल मोलों की संख्या के अनुपात को उस घटक का मोल-अंश (Mole Fraction) कहते हैं। इसे X से दर्शाते हैं।

 

Q.ले-शातेलिए नियम क्या है?

नियमः इस नियम के अनुसार, “यदि साम्यावस्था (equilibrium) में रह रहे किसी निकाय के कारक जैसे – ताप, दाब या सांद्रता में कोई परिवर्तन किया जाता है, तो साम्य उस दिशा में विस्थापित (shift) हो जाता है जिस दिशा में किए गए परिवर्तन का प्रभाव नष्ट या कम हो सके।”

उदाहरणः यदि किसी ऊष्माक्षेपी (exothermic) अभिक्रिया में तापमान बढ़ाया जाए, तो साम्य पश्च (backward) दिशा की ओर खिसक जाता है ताकि तापमान का प्रभाव कम हो सके।

 

Q.इलेक्ट्रॉनिक चालकत्व किन बातों पर निर्भर करता है?

धात्विक या इलेक्ट्रॉनिक चालकत्व मुख्य रूप से निम्नलिखित कारकों पर निर्भर करता है:

 

1. धातु की प्रकृति और संरचनाः अलग-अलग धातुओं की जालक (lattice) संरचना और प्रति परमाणु संयोजी इलेक्ट्रॉनों की संख्या भिन्न होती है।

 

2. तापमानः तापमान बढ़ाने पर परमाणुओं का कंपन बढ़ जाता है, जिससे इलेक्ट्रॉनों के प्रवाह में बाधा आती है। अतः ताप बढ़ाने पर इलेक्ट्रॉनिक चालकत्व घटता है।

 

 

Q.अभिक्रिया की कोटि किसे कहते हैं?

परिभाषाः किसी रासायनिक अभिक्रिया के वेग नियम (rate law) समीकरण में उपस्थित सांद्रता पदों (concentration terms) के घातों (powers) के योगफल को उस अभिक्रिया की कोटि (Order of a Reaction) कहते हैं

 

Q.एजियोट्रोपिक मिश्रण को परिभाषित करें।

परिभाषाः दो या दो से अधिक द्रवों का ऐसा मिश्रण जो एक निश्चित तापमान पर बिना अपने रासायनिक संघटन (composition) को बदले उबलता है और जिसके द्रव तथा वाष्प दोनों प्रावस्थाओं (phases) में घटकों का अनुपात समान रहता है, एजियोट्रोपिक मिश्रण (स्थिरक्वाथी मिश्रण) कहलाता है।

 

Q.क्वथनांक का उन्नयन किसे कहते हैं?

परिभाषाः जब किसी शुद्ध विलायक में कोई अवाष्पशील विलेय (non-volatile solute) मिलाया जाता है, तो विलयन का वाष्प दाब कम हो जाता है। इसके कारण विलयन का क्वथनांक (boiling point) शुद्ध विलायक के क्वथनांक से अधिक हो जाता है। क्वथनांक में होने वाली इसी वृद्धि को क्वथनांक का उन्नयन (∆Tb) कहते हैं।

 

Q.व्हीटस्टोन ब्रिज का क्या उपयोग है?

रसायन विज्ञान की प्रयोगशाला में व्हीटस्टोन ब्रिज का मुख्य उपयोग किसी वैद्युत अपघट्य (electrolyte) के विलयन का अज्ञात प्रतिरोध (R) और उसकी चालकता को अत्यधिक सटीकता से मापने के लिए किया जाता है। इसके उपयोग से ध्रुवण (polarization) जैसी त्रुटियों से बचा जा सकता है।

 

 Q.हेनरी का नियमः इस नियम के अनुसार, “स्थिर ताप पर किसी विलायक के निश्चित आयतन में घुली हुई गैस का द्रव्यमान (m), उस गैस के साम्यावस्था दाब (p) के समानुपाती होता है।”

PDF Download

Download

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top