2 July Class 10th Social Science Question Paper Quarterly Exam 2026
| Subject | Social Science |
| Exam Date | 2.7.2026 |
| 10th Exam | त्रैमासिक परीक्षा |
| WhatsApp Channel | join |
| YouTube | click here |
बिहार बोर्ड (BSEB) कक्षा 10वीं की त्रैमासिक (Quarterly) परीक्षाएं वर्ष 2026 के लिए बोर्ड द्वारा आयोजित की जा रही हैं यह परीक्षा 1 जुलाई से 3 जुलाई के बीच आयोजित होगी
परीक्षा का मोड (Exam Mode): यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में आपके अपने स्कूल/कॉलेज में आयोजित होती है।
उद्देश्य: छात्रों को बोर्ड परीक्षा (वार्षिक) के पैटर्न से परिचित कराना और उनकी निरंतर तैयारी जांचना।
प्रश्न पत्र (Question Paper): बिहार बोर्ड (BSEB) द्वारा सभी सरकारी और संबद्ध स्कूलों में एक समान प्रश्न पत्र भेजा जाता है।
शिफ्ट और समय: यह परीक्षा दो पालियों (First and Second Shift) में होती है, जो बिहार बोर्ड के मानक समय के अनुसार सुबह और दोपहर में संचालित होती है
परीक्षा में सफलता के लिए महत्वपूर्ण टिप्स
इस परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने और कॉन्फिडेंस बढ़ाने के लिए आप इन रणनीतियों का पालन कर सकते हैं:
बोर्ड सिलेबस पर फोकस: बिहार बोर्ड द्वारा निर्धारित नवीनतम पाठ्यक्रम के अनुसार ही पढ़ाई करें।
प्रीवियस ईयर प्रश्न-पत्र: पिछले वर्षों के त्रैमासिक और मासिक परीक्षाओं के प्रश्न पत्रों का अभ्यास करें।
कॉन्सेप्ट क्लीयरेंस: रटने के बजाय टॉपिक्स को गहराई से समझें ताकि किसी भी प्रकार के प्रश्न पूछे जाने पर आप आसानी से उत्तर दे सकें।
10th Quarterly Exam 2026 Syllabus
कक्षा 10th के त्रैमासिक परीक्षा 2026 का प्रश्न पत्र आपके विद्यालय में जून माह तक पढ़ाए गए पाठ से प्रश्न आएगा
बिहार बोर्ड (BSEB) कक्षा 10वीं की त्रैमासिक (Quarterly) परीक्षा के लिए पाठ्यक्रम हर विषय की कुल इकाई (unit) का लगभग 25-30% होता है। त्रैमासिक परीक्षाओं का आयोजन स्कूल स्तर पर किया जाता है, जिसमें आमतौर पर शुरुआती 3 से 4 अध्याय ही शामिल होते हैं
इस परीक्षा में फेल करने पर क्या होगा ?
यह विद्यालय के स्तर पर आयोजित होने वाली त्रैमासिक जांच परीक्षा है। इसलिए इस परीक्षा में भाग लेना अनिवार्य है इस परीक्षा में फेल करने पर आगे की परीक्षा में अनुमति नहीं मिलेगी और इसका अंक annual एग्जाम 2027 में नहीं जोड़े जाएंगे।
त्रैमासिक परीक्षा Exam 2026-EXAM CENTER
इस परीक्षा का आयोजन आपके विद्यालय के स्तर पर होगा। अर्थात की जिस भी विद्यालय में आपका नामांकन है। उसी में जाकर आपको परीक्षा देना होगा ।
Admit Card Quarterly Exam 2026
इस परीक्षा के लिए बिहार बोर्ड के तरफ से कोई भी ऑफिशियल एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा। इस परीक्षा का आयोजन आपके स्कूलों कॉलेज के अस्तर पर होगा
त्रैमासिक परीक्षा नहीं देंगे तो क्या होगा ?
बोर्ड ने साफ सुथरे शब्दों में सभी विद्यालय को निर्देश दिया हैं, यदि कोई छात्र/छात्रा परीक्षा में शामिल नहीं होंगे तो उनको किसी भी परिस्थिति में फाइनल परीक्षा में भाग नहीं ले सकते हैं
क्या त्रैमासिक परीक्षा के कॉपी Check होता हैं?
जी हां, जब आपकी परीक्षा सम्पन्न हो जाती हैं, तब आपके कॉपी को आपके विद्यालय/कॉलेज के शिक्षकों के द्वारा चेक की जाती हैं। तथा इसका फाइनल रिजल्ट बोर्ड ऑफिस को भेजा भी जाता हैं।
त्रैमासिक परीक्षा का महत्व
यदि आप भी कक्षा 10वी की त्रैमासिक परीक्षा देने जा रहे हैं या देने वाले हैं तो आप सभी को इस परीक्षा में भाग लेना अति आवश्यक है त्रैमासिक परीक्षा का उद्देश्य छात्रों की आगे की कक्षा में प्रवेश करने से पहले उसकी तैयारी को जांच किया जाए और तैयारी को बेहतर किया जाए ताकि वह आगे परीक्षा में किसी भी प्रकार में उनको दिक्कत ना हो और उनको जो भी कमजोरी है वह उसको सुधार सके इसलिए त्रैमासिक परीक्षा लिया जाता है
Class 10th Social Science Objective Answer Key
| 1.C | 16.C | 31.A | 46.D |
| 2.A | 17.D | 32.B | 47.A |
| 3.A | 18.A | 33.B | 48.D |
| 4.D | 19.B | 34.A | 49.B |
| 5.C | 20.B | 35.D | 50.D |
| 6.A | 21.C | 36.C | 51. |
| 7.A | 22.D | 37.A | 52. |
| 8.D | 23.B | 38.C | 53. |
| 9.A | 24.C | 39.B | 54. |
| 10.C | 25.C | 40.B | 55. |
| 11.B | 26.C | 41.B | 56. |
| 12.D | 27.C | 42.C | 57. |
| 13.A | 28.A | 43.C | 58. |
| 14.B | 29.D | 44.B | 59. |
| 15.B | 30.C | 45.A | 60. |
Subjective Question PDF
Q.रूसी क्रांति’ के किन्हीं दो कारणों का वर्णन करें।
जार की निरंकुशताः राजा निकोलस द्वितीय अयोग्य, क्रूर और जिद्दी शासक था।
मजदूरों का शोषण: श्रमिकों से अधिक काम लेकर बहुत कम मजदूरी दी जाती थी।
Q.लेनिन द्वारा नई आर्थिक नीति की घोषणा क्यों की गई?
आर्थिक तबाहीः ‘युद्ध कम्युनिज्म’ के कारण रूस का उत्पादन बेहद घट गया था।
किसानों का विद्रोहः अनाज की जबरन वसूली से किसान सरकार के खिलाफ थे।
व्यावहारिक सुधार: अर्थव्यवस्था को सुधारने और जन-असंतोष थामने के लिए यह नीति आई।
Q. इटली तथा जर्मनी के एकीकरण में आस्ट्रिया की भूमिका क्या
उत्तर-इटली तथा जर्मनी के एकीकरण के मार्ग में ऑस्ट्रिया बाधक बना हुआ था। 1830 की क्रांति के बाद इटली में भी नागरिक आंदोलन शुरू हो गए। मेजिनी ने इन नागरिक आंदोलनों का उपयोग करते हुए उत्तरी और मध्य इटली में एकीकृत गणराज्य स्थापित करने का प्रयास किया। लेकिन ऑस्ट्रिया के चांसलर मेटरनिख द्वारा इन राष्ट्रवादी नागरिक आंदोलनों को दबा दिया गया जिससे इटली का एकीकरण रुक गया। जर्मनी में भी राष्ट्रवादी भावना को कुचलने में ऑस्ट्रिया ने मेटरनिख द्वारा दमनकारी कानून कार्ल्सवाद के आदेश को जारी किया। अतः दोनों देशों के एकीकरण में ऑस्ट्रिया बाधक था।
Q. जर्मनी के एकीकरण की बाधाएँ क्या थीं?
उत्तर-जर्मनी के एकीकरण में निम्नलिखित प्रमुख बाधाएँ थीं-
(i) लगभग 300 छोटे-बड़े राज्य
(ii) इन राज्यों में व्याप्त राजनीतिक, सामाजिक तथा धार्मिक विषमताएँ
(iii) राष्ट्रवाद की भावना का अभाव
(iv) ऑस्ट्रिया का हस्तक्षेप तथा
(v) मेटरनिख की प्रतिक्रियावादी नीति।
4. वियना काँग्रेस की दो उपलब्धियाँ बताइए
उत्तर-वियना सम्मेलन की मुख्य उपलब्धियाँ थी- (i) नेपोलियन द्वारा पराजित राजवंशों की पुनर्स्थापना का प्रयास किया गया। (ii) फ्रांस और स्पेन में बूर्बो राजवंश को फिर स्थापित किया गया। फ्रांस में लुई 18वाँ को राजगद्दी सौंपी गयी। इटली में ऑस्ट्रियाई राज परिवार को सत्ता सौंपी गयी। नेपोलियन द्वारा स्थापित 39 राज्यों के जर्मन महासंघ को भंग नहीं किया गया। इस प्रकार वियना व्यवस्था द्वारा यूरोप में राजनीतिक परिवर्तन कर पुरानी सत्ता को बहाल किया गया।
Q. जर्मनी के एकीकरण के लिए बिस्मार्क ने कौन-सी नीति अपनायी
उत्तर-प्रशा का राजा विलियम प्रथम ने प्रख्यात राष्ट्रवादी और कूटनीतिज्ञ बिस्मार्क को अपना प्रधानमंत्री (चांसलर) नियुक्त किया। जर्मनी के एकीकरण के लिए बिस्मार्क ने ‘रक्त और तलवार’ की नीति अपनायी। सबसे पहले बिस्मार्क ने आर्थिक सुधारों के द्वारा प्रशा की स्थिति मजबूत की। इससे सैनिक शक्ति सुदृढ़ हुई। प्रशा के एकीकरण के लिए उसने डेनमार्क, ऑस्ट्रिया तथा फ्रांस के साथ युद्ध किया। इसके परिणामस्वरूप ही यूरोप के नक्शे पर एकीकृत जर्मन राष्ट्र का उदय हुआ
